BSEB 12th Arts Toppers 2023: बिहार बोर्ड में किसने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

Amita Bajpai

Updated On: March 22, 2023 02:25 pm IST

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को BSEB इंटर मीडिएट परीक्षा 2022-23 के रिजल्ट की घोषणा की। BSEB 12वीं आर्ट्स के टॉपर्स 2023 की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स की जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़े।
बिहार बोर्ड 12th टॉपर्स 2023बिहार बोर्ड 12th टॉपर्स 2023

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को BSEB इंटर मीडिएट परीक्षा 2022-23 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले 13,18,227 छात्रों में से 10,51,948 छात्र उत्तीर्ण हुए। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के साथ ही बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2023 भी जारी कर दी गई है। इस खबर में हम आपको बिहार बोर्ड के आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उनके प्राप्तांकों और प्रतिशत के बारे में भी जानकारी देंगे।

सभी परीक्षार्थी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार बोर्ड के कार्यालय में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रिजल्ट जारी किया। इस दौरान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष और शिक्षा विभाग के सचिव भी उनके साथ मौजूद रहे। इस बार भी छात्राओं ने बाजी बारी। बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी रहा है। जिसमें आर्टस स्ट्रीम में पूर्णिया की रहने वाली मोहादेशा को 475 अंक (95%) अंक प्राप्त हुएं। मोहादेशा उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायसी का छात्रा है।

Bihar Board 12th Art Toppers 2023: ये हैं आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के साथ ही बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2023 जारी कर दी गई है। मोहदेसा ने आर्ट्स BSEB 12वीं के रिजल्ट में 475 अंकों या 95% अंकों के साथ टॉप किया है। यहां देखें पूरी लिस्ट:

टापर्स के नामजिलाअंकप्रतिशत
मोहादेशापूर्णिया475 अंक95%
कुमारी प्रज्ञापूर्णिया475 अंक94%
सौरभ कुमारनालंदा469 अंक93.80%
लक्ष्मी कुमारीबक्सर466 अंक93.20%
मोहम्मद शरीकगोपालगंज465 अंक93%
चंदन कुमारगया465 अंक93%

ऐसे ही लेटेस्ट जानकारी के लिए Collegedekho के साथ बने रहें।

संबधित लिंक्स
BSEB इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम 2023बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2023 को मिलेगा ये पुरस्कार

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/bseb-12th-arts-toppers-2023-38129/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम समाचार

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!