Current Affairs Today 25 Jan 2023: आज के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, स्टेट-वाइज करेंट अफेयर्स यहां हिंदी में देखें

Shanta Kumar

Updated On: February 01, 2023 02:39 pm IST

Current Affairs Today 25 Jan 2023: करेंट अफेयर्स 25 जनवरी 2023 यहां उपलब्ध कराया गया है। लेटेस्ट अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्पोर्ट्स न्यूज़ यहां देखें।
करेंट अफेयर्स हिंदी में

Current Affairs Today 25 Jan 2023: 25 जनवरी 2023 के लिए डेली करेंट अफेयर्स न्यूज़ यहां अपडेट किए गए हैं। हमने 25 जनवरी 2023 की सभी प्रमुख राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और स्पोर्ट्स की खबरें नीचे साझा किया गया है। दैनिक हिंदी समाचार पाठक 25 जनवरी 2023 के प्रमुख करेंट अफेयर्स सुर्खियों की जांच यहां कर सकते हैं।
यूपीएससी प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन 2023 शुरू - लाइव अपडेट

Current Affairs Today 25 Jan 2023: 25 जनवरी का करंट अफेयर्स देखें 

अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियाँ 25 जनवरी 2023

  • जैविक खेती के विस्तार में टॉप3 में भारत: IFOAM - ऑर्गेनिक्स इंटरनेशनल डेटा के अनुसार, जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले देशों की सूची में भारत को तीसरा स्थान दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने हाल के वर्षों में अपनी जैविक खेती में 16% तक की वृद्धि की है। जैविक खेती में अर्जेंटीना इस सूची में सबसे ऊपर है

  • पोलैंड ने जर्मनी से मांगी यूक्रेन के लिए मदद: रूस के साथ चल रहे युद्ध के खिलाफ पोलैंड ने जर्मनी से टैंकों से यूक्रेन की मदद करने को कहा है। इससे यूक्रेन के समर्थन के कारण रूस और यूरोपीय संघ के बीच तनाव बढ़ गया है

  • जैसिंडा अर्डर्न ने न्यूजीलैंड के पीएम के रूप में अपनी अंतिम उपस्थिति बनाई: न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री, जैकिंडा अर्डर्न ने पद छोड़ने से पहले आधिकारिक रूप से अपना अंतिम संबोधन किया।

राष्ट्रीय समाचार 25 जनवरी 2023

  • दिल्ली में भूकंप के झटके: नेपाल में 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद, 24 जनवरी को अपराह्न लगभग 2:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

  • दिग्विजय सिंह ने सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर उठाया सवाल, राहुल गांधी ने किया इनकार: सीनियर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भारतीय सेना के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक होने पर विवादित बयान दिया। हालांकि, राहुल गांधी और पार्टी ने इस बयान का समर्थन करने से इनकार किया।

  • एचडीएफसी 10 साल के बॉन्ड के जरिए 30 अरब डॉलर जुटाएगा: देश का प्रमुख निजी बैंक एचडीएफसी निवेशकों और बोली लगाने वालों को 10 साल की परिपक्वता बांड जारी कर 30 अरब डॉलर जुटाएगा।

करेंट अफेयर्स स्पोर्ट्स आज 25 जनवरी 2023

  • भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीती: भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा के शतकों की मदद से भारत ने तीसरा मैच जीतकर मास्टरकार्ड वनडे ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

  • ट्रांसजेंडर महिला वर्ग के तहत प्रतिस्पर्धा करेंगे: विश्व एथलेटिक्स ने महिला वर्ग के तहत अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ट्रांसजेंडर एथलीटों की मांग का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें:

Current Affairs Today 24 January 2023

करेंट अफेयर्स 23 जनवरी 2023: नेशनल, इंटरनेशनल, स्टेट-वाइज

Current Affairs Daily News 20th Jan 2023

Current Affairs Daily News 19th Jan 2023

Current Affairs Daily News 18th Jan 2023

Current Affairs Daily News 17th Jan 2023

Current Affairs Daily News 16th Jan 2023

​​भर्ती परीक्षाओं और नौकरी अधिसूचनाओं से संबंधित अधिक Recruitment News के लिए CollegeDekho पर बने रहें। आप हमारी ई-मेल आईडी news@collegedekho.com पर भी हमें लिख सकते हैं

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/current-affairs-25-jan-2023-national-international-state-wise-rcrn-35898/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!