RBSE 10th Result 2023 Released: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 जारी, rajresults.nic.in के साथ यहां कर सकते हैं चेक

Munna Kumar

Updated On: June 02, 2023 12:38 pm IST

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 (RBSE 10th Result 2023) की घोषणा 2 जून, 2023 को अपराह्न 1:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई, जिसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट लिंक सक्रिय हो गया है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023

RBSE 10th Result 2023 Released: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 (RBSE 10th Result 2023) की घोषणा 2 जून, 2023 को अपराह्न 1:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई, जिसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट लिंक सक्रिय हो गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.edu.in या rajresults.nic.in पर देख सकेंगे हैं।  बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल 81.62% लड़के पास हुए हैं, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.38% रहा है। आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2023 का कुल प्रतिशत 82.89% है।

डॉयरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023-

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023: चेक करने के लिए वेबसाइटें

राजस्थान बोर्ड 10वीं 2023 रिजल्ट को निम्नलिखित वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराया गया है:
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • rajeduboard.rajasthan.edu.in

कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 ?

  • राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 (Rajasthan Board 10th Result 2023) देखने की वेबसाइट वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
  • आरबीएसई अजमेर माध्यमिक 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2023 (RBSE Board 10th Result 2023) विंडो में रोल नंबर और कैप्चा कोड टाइप करें।
  • जब आप 'सबमिट' बटन पर क्लिक करेंगे तो राजस्थान बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसका एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें और इसे सुरक्षित रख लें।

आरबीएसई 10वीं मार्कशीट 2023

रिजल्ट जारी होने के कुछ हफ्तों के भीतर, राजस्थान बोर्ड सभी छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से मार्कशीट वितरित करेगा। यही कारण है कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ऑनलाइन परिणामों के विवरण में किसी भी तरह की विसंगति की जांच कर लें, क्योंकि वही डेटा मार्कशीट पर दिखाई देगा। ऐसे मामलों को पहले ही सुलझा लिया जाए तो बेहतर है। बोर्ड की ओर से जल्द ही इस बारे में और जानकारी जारी की जाएगी।

बता दें, पिछले साल यानी 2022 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.56 फीसदी रहा था। छात्राओं का रिजल्ट 99.62 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 99.51 फीसदी रहा था। वहीं प्रवेशिका में 99.41 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट में इस बार भी न तो मेरिट लिस्ट जारी होगी और न ही टॉपरों के नामों की घोषणा होगी। दरअसल कुछ साल पहले राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है।

बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े अपडेट और एजुकेशन न्यूज़ हिंदी में पढ़ने के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें!

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/rbse-10th-board-result-2023-released-check-here-direct-link-41308/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम समाचार

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!