Bihar STET 2022 Result Released: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वाणिज्य का रिजल्ट जारी, इन वेबसाइटों पर कर सकते हैं चेक
Bihar STET 2022 Result Released: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वाणिज्य का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Bihar STET 2022 Result Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board)नेबिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वाणिज्य 2022 का रिजल्ट (Bihar Secondary Teacher Eligibility Test Commerce 2022 Result)जारी कर दिया है। उम्मीदवारबिहार एसटीईटी वाणिज्य 2022 का रिजल्ट (Bihar STET Commerce 2022 Result)बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटsecondary.biharboardonline.comऔरbiharboardonline.bihar.gov.inपर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन आईडी जो कि आवेदन संख्या है और पासवर्ड जो कि जन्म तिथि है की जरूरत पड़ेगी।
| बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वाणिज्य 2022 का रिजल्ट-डॉयरेक्ट लिंक |
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्डने इस संबंध में एक ट्वीट कर लिखा है कि "बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वाणिज्य संकाय के लिए माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का परीक्षाफल जारी किया गया है। इस परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल समिति की वेबसाइटsecondary.biharboardonline.com,biharboardonline.bihar.gov.inपर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुए प्राप्त कर सकते हैं।"
बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2022 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार एसटीईटी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बिहार एसटीईटी परिणाम 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।