BSEB Olympiad 2023: बिहार बोर्ड ओलंपियाड प्रतियोगिता 2023 के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें किन विषयों के लिए होगा आयोजन
बिहार के कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ रहे होनहार छात्रों के लिए बीएसईबी ओलंपियाड 2023 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य के हर जिले से तीन विषयों में 4-4 छात्र चुने जाएंगे।
BSEB Olympiad 2023:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा छात्रों के बौद्धिक विकास के लिएबीएसईबी ओलंपियाड 2023 प्रतियोगिता (BSEB Olympiad 2023 Competition)का आयोजन कराया जा रहा है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए तीन विषय साइंस, मैथ और इंग्लिश मेंबीएसईबी ओलंपियाड प्रतियोगिता 2023का आयोजन किया जाएगा। बीएसईबी ओलंपियाड प्रतियोगिता के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ रहे छात्रों का विद्यालय स्तर पर 31 मई 2023 से 6 जुलाई 2023 के बीच विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा चयन किया जाएगा। प्रधानाध्यापक द्वारा चुने गए छात्र जिला स्तर पर आयोजितबीएसईबी ओलंपियाड 2023 प्रतियोगिता(BSEB Olympiad 2023 Competition)में भाग लेंगे।
71,00,000 रुपये का होगा पुरस्कार
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक प्रत्येक विद्यालय से विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय में चार-चार विद्यार्थियों का चयन उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा। जो आगे चलकर जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता 2023 (District Level Olympiad Competition 2023) में भाग लेंगे। जिले में सफल छात्र राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता 2023 में हिस्सा लेंगे। जिसका आयोजन राजधानी पटना में किया जाएगा। जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन के संबंध में परीक्षा तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजितबीएसईबी ओलंपियाड प्रतियोगिता 2023में भाग लेने वाले छात्रों के लिए विभिन्न स्तरों पर 71,00,000 रुपये से भी अधिक की राशि का पुरस्कार वितरण किया जाएगा।हर विषय के लिए चुने जाएंगे 4-4 छात्र
तीनों विषय में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 20000 रुपये नकद के साथ एक मेडल है। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15000 रुपये नकद और एक मेडल, तृतीय पुरस्कार के रूप में 10000 रुपये नकद और एक मेडल के साथ सांत्वना पुरस्कार के रूप में 8000 रुपये नकद और एक मेडल है। वहीं राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार के रूप में तीनों विषय में एक लैपटॉप के साथ 50000 रुपये नकद और एक मेडल, द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक लैपटॉप और 25000 रुपये नकद और एक मेडल, तृतीय पुरस्कार में एक लैपटॉप के साथ 10000 रुपये नकद और एक मेडल है। वहीं तीनों विषयों में सांत्वना पुरस्कार के रूप में छात्रों को एक-एक लैपटॉप और एक मेडल दिया जाएगा।बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े अपडेट औरएजुकेशन न्यूज़हिंदी में पढ़ने के लिएCollegeDekhoके साथ बने रहें!