JEE Main Session 1 Admit card 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड को लेकर बड़ा कंफ्यूजन, जानें सेशन 1 के लिए जारी हुआ है या नहीं!
JEE Main Session 1 Admit card 2023: जेईई मेन द्वारा अपने वेबसाइट पर किए गए बदलाव को लेकर छात्र परेशान हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि सेशन 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ है या नहीं।
JEE Main Session 1 Admit card 2023:इस वर्ष जेईई मेन 2023 का आयोजन दो सत्रों में किया जा रहा है। जारी तारीखों के अनुसार सत्र 1 की परीक्षाएं 24 जनवरी से शरू हो रही है, जिसके लिए एडमिट कार्ड 21 जनवरी 2023 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया था। जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट परजेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोडकरने के विकल्प के साथ परीक्षा की तारीख भी सूचित की गई थी, जिसे अब बदल कर सेशन 1 कर दिया गया है।
परीक्षार्थी इस बात को लेकर भ्रमित नजर आ रहे हैं की जेईई मेन 25 जनवरी की परीक्षा के लिए अभी तक एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं या नहीं। NTA ने अभी तक इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। किसी भी तरह के लेटेस्ट अपडेट आने पर छात्रों को सूचित किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र अपने लॉगिन विवरण की सहायत से लॉगिन करके यह मालूम कर सकते हैं कि उनके प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं या नहीं।
JEE Main Session 1 Admit card 2023: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइटjeemain.nta.nic.inपर जाएं।
- अब नीचे दी गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण को विधिवत रूप से दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।