UGC NET 2022 December: NTA ने जारी किया नोटिस, इस उम्र वाले नहीं कर पाएंगे यूजीसी नेट के लिए आवेदन, देखें डिटेल्स
UGC NET 2022 December important notice: NTA ने ऊपरी आयु सीमा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए आवेदन करने के लिए 1 दिसंबर 2022 तक ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
UGC NET 2022 December important notice: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 (UGC NET December 2022) के लिए ऊपरी आयु सीमा पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। एजेंसी द्वारा JRF के लिए ऊपरी आयु सीमा में बदलाव किया गया है। यूजीसी नेट 2022 दिसंबर ऑफिशियल नोटिस उम्मीदवारों के लिए एनटीए की आधिऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 नोटिस (UGC NET December 2022 Notice) का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूजीसी नेट जेआरएफ के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 दिसंबर 2022 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। डिटेल में जानकारी के लिए पूरा पढ़ें।