Bihar Board 10th Result 2023: जानें किस App पर जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, देखे डिटेल्स

Shanta Kumar

Updated On: March 31, 2023 01:10 PM

Bihar Board 10th Result 2023 Update: लेटेस्ट अपडेट के अनुसार BSEB बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट किस ऐप पर चेक कर सकते हैं यहां जानें। 
Bihar Board 10th Result 2023: जानें किस App पर जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, देखे डिटेल्सBihar Board 10th Result 2023: जानें किस App पर जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, देखे डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट आज 31 मार्च 2023 को बस कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपने परिणाम की जांच ऑनलाइन या एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 चेक करने का ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन छात्रों को यह पता होना चाहिए कि ये ऐप ऑफिशियल नहीं है।

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने वाला ऐप्स

ऑनलाइन मोड में Play Store पर तृतीय पक्ष के एप्लीकेशन उपलब्ध हैं जो बिहार बोर्ड का रिजल्ट 2023 दिखने का दावा करते हैं। हालांकि परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इन ऐप का उपयोग रिजल्ट देखने के लिए न करें। ऐसा करने से आपकी निजी जानकारी का गलत उपयोग किया जा सकता है। इसलिए छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अधिकृत वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए।
यह भी देखें: बिहार बोर्ड 10वी पासिंग मार्क्स
यहां कुछ अन्य आसान तरीके बताए गए हैं जिससे आप सुरक्षित तरीके से ऑफलाइन मोड में बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट क्रैश होने पर छात्रों के पास SMS से बोर्ड रिजल्ट चेक करने का विकल्प उपलब्ध रहता है, इसके लिए परीक्षार्थियों को बस नीचे बाटे गए चरणों का पालन करना होगा।
  • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
  • बताए गए प्रारूप में एक SMS टाइप करें: BIHAR10 <space>ROLL-NUMBER.
  • अब, SMS को 56263 पर भेज दें।
  • कुछ देर में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को आपके नंबर पर भेज दिया जाएगा।
बोर्ड रिजल्ट 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट हिंदी में पाने के लिए CollegeDekho के एजुकेशन न्यूज़ के साथ बने रहें!

/news/bihar-board-10th-result-2023-update-mobile-apps-to-check-bseb-matric-result-38490/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top