BSEB 12th Exam 2024: बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए 30 जनवरी कर करा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Munna Kumar

Updated On: January 24, 2023 11:41 am IST

BSEB 12th Exam 2024: बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का समय बोर्ड द्वारा बढ़ा दिया गया है।
बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024

BSEB 12th Exam 2024: बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का समय बोर्ड द्वारा बढ़ा दिया गया है। अब 11वीं के छात्र 30 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को छूटे हुए छात्रों के रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्र 12वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। 

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा (BSEB 12th Exam 2023) 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 के बीच होगी। छात्र बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए वेबसाइट पर मॉडल पेपर (Bihar Board Model Papers 2023) अपलोड कर दिए हैं। इसे डाउनलोड कर छात्र परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इससे एग्जाम पैटर्न (Bihar Board Exam Pattern in hindi) की बेहतर समझ के साथ परीक्षा में आने वाले प्रश्न का आइडिया मिल जाएगा। 

बिहार बोर्ड 12वीं का एग्जाम पैटर्न
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में हिंदी विषय में कुल 106 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से सौ सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। वहीं इंग्लिश पेपर में 107 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें सौ सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। मैथमेटिक्स इलेक्टिव में कुल 138 सवाल छात्र को अटेंप्ट करने होंगे। फिजिक्स में 96 सवाल होंगे, वहीं केमिस्ट्री में भी 96 सवाल होंगे।

​​​​​​​बिहार बोर्ड क्लास 12वीं एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड क्लास 12वीं एडमिट कार्ड 2023 (Bihar Board 12th Admit Card 2023) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर 16 जनवरी 2023 को जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 19 दिसंबर, 2022 को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023 (Bihar Board 12th Admit Card 2023) जारी किया है। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 तक आयोजित होनी है। छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तारीख, कोड और स्कूल कोड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड ले सकते हैं। 

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/bihar-intermediate-examination-2024-time-extended-for-online-registration-till-30-january-35765/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!