BSEB 12th Science Toppers 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में कुल 13,04,586 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 10,51,948 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 83.93 रहा है।
बीएसईबी 12वीं साइंस टॉपर्स 2023| BSEB 12th Arts Toppers 2023: बिहार बोर्ड में किसने मारी बाजी यहां देखें टॉपर्स लिस्ट |
|---|
आयुषी के बाद नालंदा के हिमांशु कुमार ने 94.4% प्रतिशत अंक से साथ बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। टॉपर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर औरंगाबाद जिले के शुभम चौरसिया 94.4% और चौथे स्थान पर छपरा की बेटी अदिति कुमारी 94.2% रहीं। टॉप 5 में पांचवें स्थान पर अररिया की रमा भारती 93.8% रहीं।
बिहार बोर्ड 12वी साइंस टॉपर्स की फाइनल लिस्ट
| रैंक | नाम | मार्क्स | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1st | आयुषी नंदन | 474 | 94.80% |
| 2nd | हिमांशु कुमार | 472 | 94.4% |
| 2nd | शुभम चौरसिया | 472 | 94.4% |
| 3rd | अदिति कुमारी | 471 | 94.2% |
| 4th | रमा भारती | 469 | 93.8% |
| 5th | पीयूष कुमार | 468 | 93.6% |
| 5th | अभिषेक राज | 468 | 93.6% |
| 5th | तनु कुमारी | 468 | 93.6% |
| 6th | रुचिका राज | 466 | 93.2% |
बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही आयुषी नंदन को एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दूसरे टॉपर हिमांशु कुमार को 75,000 रुपये के नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप, साथ ही एक किंडल ईबुक से पुरस्कृत किया जाएगा। तीसरे टॉपर शुभम चौरसिया को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ईबुक मिलेगा।
| बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2023 (List of Bihar Board 12th 2023 Toppers): सभी स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट यहां देखें |
|---|
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में साइंस विषय में खगड़िया की रहने वाली आयुषी नंदन को 500 में 474 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे नालंदा के हिमांशु ने 500 में से 472 अंक हासिल किए हैं।
| BSEB 12th Commerce Toppers 2023: बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स टॉपर लिस्ट में लड़के रहे लड़कियों से आगे, देखें पूरी लिस्ट |
|---|
रिजल्ट जारी होने के बाद आयुषी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसे जो रैंक मिला है उससे वह काफी खुश हैं। उन्हें यकीन नहीं था कि वे टॉप करेंगी, हालांकि ये था कि वो बेहतर करेंगी। आयुषी के पिता का नाम सर्वेश कुमार सुमन है, जो दूध का कुटीर उद्योग चलाते हैं। आयुषी की मां का नाम अमीषा कुमारी है और वो हाउस वाइफ हैं। आयुषी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।

