BSEB 12th Science Toppers 2023: साइंस स्ट्रीम में 83.93 प्रतिशत छात्र हुए पास, यहां देखें टॉपर्स की फाइनल लिस्ट

Munna Kumar

Updated On: March 22, 2023 12:54 pm IST

BSEB 12th Science Toppers 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में कुल 13,04,586 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 10,51,948 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 83.93 रहा है। 
बीएसईबी 12वीं साइंस टॉपर्स 2023बीएसईबी 12वीं साइंस टॉपर्स 2023

BSEB 12th Science Toppers 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में कुल 13,04,586 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 10,51,948 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 83.93 रहा है। बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जाारी होने के बाद सभी संकाय (स्ट्रीम) में टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई। इसमें विज्ञान संकाय में खगड़िया की रहने वाली आयुषी नंदन ने टॉप किया। आयुषी को 94.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। आयुषी खगड़िया के आर लाल कॉलेज की छात्रा हैं।

BSEB 12th Arts Toppers 2023: बिहार बोर्ड में किसने मारी बाजी यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

आयुषी के बाद नालंदा के हिमांशु कुमार ने 94.4% प्रतिशत अंक से साथ बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। टॉपर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर औरंगाबाद जिले के शुभम चौरसिया 94.4% और चौथे स्थान पर छपरा की बेटी अदिति कुमारी 94.2% रहीं। टॉप 5 में पांचवें स्थान पर अररिया की रमा भारती 93.8% रहीं।
बिहार बोर्ड 12वी साइंस टॉपर्स की फाइनल लिस्ट ​​​​​​
रैंकनाममार्क्सप्रतिशत
1stआयुषी नंदन47494.80%
2ndहिमांशु कुमार47294.4%
2ndशुभम चौरसिया47294.4%
3rdअदिति कुमारी47194.2%
4thरमा भारती46993.8%
5thपीयूष कुमार46893.6%
5thअभिषेक राज46893.6%
5thतनु कुमारी46893.6%
6thरुचिका राज46693.2%

बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही आयुषी नंदन को एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दूसरे टॉपर हिमांशु कुमार को 75,000 रुपये के नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप, साथ ही एक किंडल ईबुक से पुरस्कृत किया जाएगा। तीसरे टॉपर शुभम चौरसिया को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ईबुक मिलेगा।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2023  (List of Bihar Board 12th 2023 Toppers): सभी स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट यहां देखें

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में साइंस विषय में खगड़िया की रहने वाली आयुषी नंदन को 500 में 474 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे नालंदा के हिमांशु ने 500 में से 472 अंक हासिल किए हैं। 
BSEB 12th Commerce Toppers 2023: बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स टॉपर लिस्ट में लड़के रहे लड़कियों से आगे, देखें पूरी लिस्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद आयुषी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसे जो रैंक मिला है उससे वह काफी खुश हैं। उन्हें यकीन नहीं था कि वे टॉप करेंगी, हालांकि ये था कि वो बेहतर करेंगी। आयुषी के पिता का नाम सर्वेश कुमार सुमन है, जो दूध का कुटीर उद्योग चलाते हैं। आयुषी की मां का नाम अमीषा कुमारी है और वो हाउस वाइफ हैं। आयुषी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/bseb-12th-science-toppers-list-2023-38189/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम समाचार

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!