Bihar Board 10th Result 2023: BSEB ने जारी किया मैट्रिक आंसर की, हो जाएं तैयार आने वाला है 10वीं का रिजल्ट

Munna Kumar

Updated On: March 13, 2023 11:37 am IST

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। जिस स्टूडेंट्स को इस आंसर-की से आपत्ति है वे 10 मार्च शाम 5 बजे तक इसपर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसी के साथ जल्द ही रिजल्ट जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
Bihar Board 10th Result 2023: BSEB ने जारी किया मैट्रिक आंसर की, हो जाएं तैयार आने वाला है 10वीं का रिजल्टBihar Board 10th Result 2023: BSEB ने जारी किया मैट्रिक आंसर की, हो जाएं तैयार आने वाला है 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आंसर की देख सकते हैं। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए छात्रों को बोर्ड के वेबसाइट पर एक्टिव लिंक पर जाना होगा। ऑब्जेक्शन करने के लिए 10 मार्च चक का समय है। 10 मार्च के बाद आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इन आपत्तियों के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। आंसर-की पर आपत्ति 10 मार्च शाम 5 बजे तक दर्ज कराया जा सकता है। छात्र आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में दर्ज करा सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने यानी मार्च में जारी किया जा सकता है। 

Bihar Board 10th, 12th Result 2023: बोर्ड परीक्षा कॉपी की जांच पूरी, इस दिन आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट!

आंसर की जारी होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट बहुत ही जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। फिलहाल कॉपियों की चेकिंग काम चालू है। इससे पहले बिहार बोर्ड के अध्यक्ष की तरफ से बताया गया था कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 12 या 13 मार्च को जारी किया सकता है। बीएसईबी क्लास 10वीं का मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो गई है जो 12 मार्च, 2023 को समाप्त होगा। 

छात्र अपने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 (Bihar Board 10th Result 2023 in hindi) को ऑनलाइन मोड में biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे।  बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा के कुछ दिनों के बाद छात्रों को अपना बीएसईबी क्लास 10वीं मार्कशीट (BSEB class 10 marksheet) स्कूल से प्राप्त करना होगा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में विषयवार अंक, ग्रेड का उल्लेख होगा। इस वर्ष, लगभग 16 लाख छात्र बिहार बोर्ड क्लास 10वीं परीक्षा 2023 (Bihar Board class 10th exam 2023) के लिए उपस्थित हुए थे। इस वर्ष, राज्य में करीब 1500 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 71 राज्य की राजधानी पटना में थे। पटना के केंद्रों में 70, 000 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2022 को घोषित किया गया था।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/bseb-matric-answer-key-released-bihar-board-10th-result-soon-37480/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!