CGBSE 10th Supplementary Exam 2023: एक या दो विषय में फेल छात्र दे सकते हैं सप्लीमेंट्री एग्जाम, यहां देखें तारीख और प्रोसेस

Munna Kumar

Published On:

कुछ छात्रों को एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स नहीं मिले हैं, वे छात्र सीजीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 (CGBSE 10th Supplementary Exam 2023) में शामिल हो सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए पूरी खबर को पढ़ें। 
छत्तीसगढ़ 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2023छत्तीसगढ़ 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2023

CGBSE 10th Supplementary Exam 2023 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट (CGBSE 10th Result 2023) जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा में 75.05 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। पिछले साल यानी 2022 में 10वीं में 74.23 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड ने CGBSE 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च, 2023 तक आयोजित की थी। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023

कुछ छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उतीर्ण नहीं हो सके हैं। ऐसे कुछ छात्रों के लिए अभी भी एक चांस बनता है, जिससे वे इस परीक्षा में पास हो सकते हैं। कुछ छात्रों को एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स नहीं मिले हैं, वे छात्र सीजीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 (CGBSE 10th Supplementary Exam 2023) में शामिल हो सकते हैं। अनुमान है कि सीजीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। बता दें, सीजीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के लिए वहीं छात्र पात्र हैं, जो एक या दो विषय में फेल हुए हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉपर्स की लिस्ट

छत्तीसगढ़ 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2023 को लेकर छात्र नीचे दिए गए बिंदुओं से प्रमुख जानकारी देख सकते हैं और उसके अनुसार खुद को तैयार कर सकते हैं।
  • बोर्ड उन छात्रों के लिए पूरक परीक्षा का विकल्प देगा जो सीजी बोर्ड 10वीं में पास नहीं कर पाएंगे।
  • सप्लीमेंट्री परीक्षा के आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
  • जून 2023 में बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम समय सारिणी जारी कर सकता है।
  • जून 2023 में ही सप्लीमेंट्री एग्जाम आयोजित हो सकते हैं।
  • सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2023 लगभग जुलाई 2023 में जारी किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: CGBSE 12th Supplementary Time Table 2023: कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा, देखें टाइम टेबल
इसे भी पढ़ें: CGBSE 12th Result 2023 Re-Evaluation: सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट में मिलें है कम नंबर तो कॉपी री-चेकिंग के लिए करें आवेदन, जानें प्रक्रिया
एंट्रेंस परीक्षाओं और एडमिशन से संबंधित अधिक एजुकेशन न्यूज के लिए CollegeDekho पर बने रहें। आप हमें हमारी ई-मेल आईडी news@collegedekho.com पर भी लिख सकते हैं।

/news/cgbse-10th-supplementary-exam-time-table-2023-40259/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top