CSIR NET 2023 Exam Dates: सीएसआईआर नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 परीक्षा मई-जून में आयोजित की जाएगी

Shanta Kumar

Updated On: January 12, 2023 11:50 AM

CSIR NET 2023 Exam Dates: सीएसआईआर नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 परीक्षा संभावित रूप से मई-जून 2023 में आयोजित की जाएगी। डिटेल में जनकारी के लिए पूरा पढ़ें। 
CSIR NET 2023 Exam Dates in Hindi

CSIR NET 2023 Exam Dates: काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, सीएसआईआर नेट 2023 परीक्षा का नोटिस जारी कर दिया गया है! आधिकारिक घोषणा के अनुसार, सीएसआईआर के मानव संसाधन विकास समूह, HRDG ने कहा है कि परीक्षा मई और जून के महीने में आयोजित होने की संभावना है। विस्तृत अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जल्द जारी होने की संभावना है। आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया है कि सीएसआईआर नेट परीक्षा के दिसंबर 2022 और जून 2023 सत्र का आयोजन एक साथ किया जाएगा। नीचे ऑफिशियल नोटिफिकेशन उपलब्ध है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, सीएसआईआर नेट परीक्षा 2023, जिसे ज्वॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। सीएसआईआर नेट परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, NTA द्वारा किया जाएगा।
सीएसआईआर नेट 2023 एग्जाम डेट की डिटेल में जानकारी के लिए नीचे दिए गए ट्वीट को पढ़ सकते हैं।


सीएसआईआर नेट का संचालन NTA द्वारा काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से किया जाता है, सीएसआईआर नेट परीक्षा के माध्यम से, उम्मीदवारों को सीएसआईआर यूजीसी फैलोशिप के लिए चुना जाता है। सीएसआईआर नेट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप, जेआरएफ और लेक्चरशिप (एलएस) या सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए चुना जाता है।
सीएसआईआर नेट 2023 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सीएसआईआर नेट 2023 ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है।

/news/csir-net-2023-exam-dates-for-dec-2022-jun-2023-session-to-be-merged-exam-in-may-june--35230/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top