UP Board 10th Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से 3 मार्च तक होगी परीक्षा

Munna Kumar

Published On:

UP Board Class 10th, 12th Time Table 2023: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी गई है। इस बार परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक होगी।
 
UP Board 10th Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से 3 मार्च तक होगी परीक्षा

UP Board 10th Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Uttar Pradesh Board of Secondary Education) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की गई है। 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी डेट शीट के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से 3 मार्च 2023 तक चलेगी। यूपी बोर्ड परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी।

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट

16 फरवरी गुरुवार प्रात 08-11.15 बजे तक हिंदी व प्रारंभिक हिंदी
21 फरवरी मंगलवार प्रात 08-11.15 बजे तक गणित, सायं 02-5.15 बजे तक कंप्यूटर
22 फरवरी बुधवार- प्रात 08-11.15 बजे तक संस्कृत
23 फरवरी गुरुवार -प्रात 08-11.15 बजे तक वाणिज्य
27 फरवरी सोमवार-प्रात 08-11.15 बजे तक विज्ञान
01 मार्च बुधवार- प्रात 08-11.15 बजे तक अंग्रेजी
03 मार्च शुक्रवार- प्रात 08-11.15 बजे तक सामाजिक विज्ञान

/news/datesheet-of-up-board-10th-exam-2023-released-35153/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top