Haryana 12th Result 2023: एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 जारी, 81.65% रहा परिणाम

Amita Bajpai

Updated On: May 15, 2023 04:40 pm IST

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 (HBSE Class 12th Result 2023) जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक बेवसाइट और स्टेप्स यहां उपलब्ध है।
एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी का इंतजारी खत्म हुआ। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 (HBSE Class 12th Result 2023 in Hindi) चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की आवश्यकता होगी। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी। बता दें कि हरियाणा बोर्ड रिजल्ट के साथ ही 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स की भी घोषणा की गयी है। 

हरियाणा 12वीं रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक
यहां भी चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: 81.65%  छात्र पास

हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 में 81.65%  छात्र पास हुए हैं। नीचे स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत देख सकते हैं:
  • आर्ट्स पास प्रतिशत: 86.61%
  • साइंस पास प्रतिशत: 85.84%
  • वाणिज्य पास प्रतिशत: 92.52%

हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में 5,59,738 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें 10वीं में 2,96,329 और 12वीं में 2,63,409 स्टूडेंट्स शामिल हुए। 

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट

  • bseh.org.in
  • results.bseh.org.in

एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 कैसे देखें

एचबीएसई इंटर रिजल्ट 2023 (HBSE Inter Result 2023) चेक करने के लिए यहां  दिये गये स्टेप्स को फोलो कर के आसानी से देख सकते है।
  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट results.bseh.org.in पर जाएं।
  • यहां 12वीं वीं रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जायेगा।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ऐसे ही एजुकेशन न्यूज संबधित जानकारी के लिए CollegeDekho पर बने रहें।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/hbse-class-12th-result-2023-40351/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम समाचार

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!