HP Board 10th Result Date: इस दिन तक आ जाएगा हिमाचल बोर्ड क्लास 10वीं का रिजल्ट; ऐसे चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

Munna Kumar

Published On:

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इसी महीने यानी मई 2023 में एचपी बोर्ड 10वीं टर्म-2 का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड ने 2 जनवरी, 2023 को टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। 
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इसी महीने यानी मई 2023 में एचपी बोर्ड 10वीं टर्म-2 का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड ने 2 जनवरी, 2023 को टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 टर्म-2 आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए छात्रों को दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर के साथ अन्य विवरण दर्ज करना होगा। बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र अपनी 10वीं का रिजल्ट 2023 एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे।
एचपी बोर्ड रिजल्ट 2023 टर्म 2 में मिले मार्क्स से असंतुष्ट छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण भी करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें तय समय सीमा के भीतर आवेदन करने होंगे। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 के अनुसार टर्म 1 परीक्षा में कुल 90896 छात्रों ने भाग लिया था। क्लास 10वीं पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए छात्रों को 500 रुपये और 400 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा पुनर्मूल्यांकन के लिए वहीं छात्र पात्र होंगे जिनका संबंधित विषय में कम से कम 20% मार्क्स आए हैं।

प्रत्येक विषय में चाहिए कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स

एचपीबीओएसई क्लास 10वीं के रिजल्ट 2023 में छात्र के व्यक्तिगत विवरण के साथ विषय-वार मार्क्स, कुल मार्क्स, ग्रेड जैसे डिटेल्स शामिल होंगे। छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने होते हैं।

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होम पेज पर नवीनतम घोषणा वाले सेक्शन खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • ओरिजनल मार्कशीट आने तक यहां प्रदर्शित मार्कशीट को डाउनलोड कर उपयोग कर सकते हैं।
एजुकेशन से संबंधित विशेष जानकारी और न्यूज के लिए यहां क्लिक करें

/news/hp-board-10th-result-date-38759/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top