HPBOSE 10th Result Revaluation Dates and Process: बोर्ड परीक्षा में प्राप्त नंबर से हैं असंतुष्ट, यहां पढ़ें कॉपी री-चेकिंग का पूरा प्रोसेस

Munna Kumar

Published On:

एचपी 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 (HPBOSE 10th Result 2023) जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।
एचपी 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023एचपी 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023

HPBOSE 10th Result Revaluation Dates and Process: एचपी 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 (HPBOSE 10th Result 2023) जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें, बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक की आवश्यकता होती है। जिन छात्रों का किसी विषय में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आए हैं, या छात्र किसी विषय में प्राप्त मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी कॉपी को फिर से चेक करा सकते हैं। इसके लिए छात्र को कॉपी री-चेकिंग का आवेदन करना होगा। बोर्ड जल्द ही इसके लिए तारीख का ऐलान करेगा, जिसके बाद छात्रों को री-चेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से इसके लिए संपर्क बनाए रखें।
एक छात्र ज्यादा से ज्यादा दो विषयों में पुनर्मूल्यांकन यानी री-चेकिंग (Revaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्र के नंबर में जो भी बदलाव आता है, वहीं उस विषय में छात्र का फाइनल मार्क्स माना जाएगा। अगर कोई छात्र एक-दो विषय में फेल हो जाता है तो वे कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकता है। कंपार्टमेंटल एग्जाम भी ज्यादा से ज्यादा दो विषय में ही दिया जा सकता है।
री-चेकिंग से पहले छात्र एक बार अपना रिजल्ट ध्यान से देख लें। इसके लिए छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 (HPBOSE 10th Result 2023) देख सकते हैं:

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें? (How to check HP Board 10th Result 2023?)

एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 (HP Board 10th result 2023) ऑनलाइन चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों को फॉलो सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होम पेज पर नवीनतम घोषणा अनुभाग देखें।
  • लिंक, 'एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2023' खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • छात्रों को रोल नंबर आदि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • HPBOSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक प्रिंट कॉपी ले लें।

प्रवेश और एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित अधिक एजुकेशन न्यूज़ हिंदी में पढ़ने के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें।

/news/hpbose-10th-result-revaluation-dates-and-process-40827/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top