नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने जेईई मेन 2023 रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन 2023 रिजल्ट NTA के आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देखा जा सकता है।
जेईई मेन 2023 रिजल्टरिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक: ntaresults.nic.in
7 फरवरी से दूसरे चरण के लिए आवेदन
पहले सत्र के रिजल्ट के बाद मंगलवार 7 फरवरी से जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रहा है। दूसरे सत्र यानी अप्रैल सत्र के लिए 7 मार्च 2023 तक आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों को आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने अंतिम अवसर दिया था।
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई मेन 2023 (JEE Main 2023) का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी 2023 के बीच किया गया था। जेईई मेन जनवरी सेशन के लिए करीब 9 लाख उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया था, जिनमें लगभग 8.6 लाख उम्मीदवारों ने पेपर -1 (बीई / बीटेक) और 0.46 लाख उम्मीदवारों ने पेपर-2 (बी आर्क/बी.प्लान) के लिए पंजीयन कराया था। जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा में 95.8 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।

