JEE Main Exam 2023: टॉपर से जानें जेईई मेन पेपर लिखने का तरीका, टिप्स से आएँगे अच्छे नंबर

Shanta Kumar

Updated On: April 03, 2023 05:07 PM

JEE Main Session 2 Exam 2023: पिछले वर्ष के जेईई मेन टॉपर्स के इंटरव्यू के अनुसार हमने जेईई मेन तैयारी के टिप्स तैयार किए हैं। यहां पेपर लिखने का सही तरीका जानें। 
जेईई मेन पेपर लिखने का टिप्स

JEE Main Session 2 Exam 2023: अप्रैल सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा 2023 की तारीखें घोषित कर दी गई हैं, जिसके अनुसार परीक्षाएं 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ली जाएंगी। जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र इस बात को लेकर चिंतित होंगे की पेपर लिखने की सही रणनीति क्या है। हमने पिछले वर्ष के टॉपर्स के सुझाए गए टिप्स के अनुसार रणनीति तैयार की है, जिसके माध्यम से परीक्षार्थी समय पर जेईई मेन का पेपर समय पर पूरा कर सकेंगे और बेहतर नतीजे हासिल कर सकेंगे।

JEE Main 2023 April Exam : ऐसे शुरू करें पेपर

  • सबसे पहले प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है, छात्र प्रश्नो को सही से नहीं पढ़ते और उत्तर लिखते समय गलती कर बैठते हैं।
  • आसान सवालों से शुरुआत करें, जिन प्रश्नों का उत्तर आप जानते हैं पहले उनके उत्तर लिखें।
  • मेमोरी आधारित सवालों का उत्तर न्यूमेरिकल और कैलकुलेशन वाले प्रश्नों से पहले लिखने का प्रयास करें, इससे अंत में आपके पास पर्याप्त समय होगा।
  • किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, संयम रखें और निश्चिंत होकर उत्तर लिखें।
  • कोशिश करें कि केमिस्ट्री के पेपर से शुरुआत करें, यह आपके लिए बेहतर रणनीति हो सकती है।
  • यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं जानते हैं तो उसका उत्तर न दें, क्योंकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, जिससे आपके अंक काटे जा सकते हैं।
जेईई मेन के कुछ अन्य महत्वपूर्ण लेख जो आपकी मदद कर सकते हैं-
ऐसे करें लास्ट मिनट में जेईई मेन की तैयारी, आसानी से कर लेंगे क्रैक
2 दिन में कर सकते हैं जेईई मेन क्रैक, जानें क्या है स्ट्रेटेजी!
जेईई मेन एग्जाम सेंटर पर लेकर गए ये सामान तो नहीं मिलेगी एंट्री
परीक्षा से एक दिन पहले करें ये जरूरी काम, बिना परेशानी दे सकेंगे जेईई मेन एग्जाम
परीक्षा से ठीक पहले क्या करना सही और क्या गलत, यहां जानें
परीक्षा के लिए जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो हो सकता है नुक्सान

जेईई मेन परीक्षा और अन्य एजुकेशन न्यूज़ हिंदी में पाने के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें!

/news/jee-main-exam-2023-jee-main-preparation-strategy-to-get-good-score-35683/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top