JEE Main Session 2 Result 2023: जेईई मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्ट जारी, यहां है परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

Munna Kumar

Updated On: September 13, 2023 12:12 pm IST

JEE Main Session 2 result 2023: एनटीए द्वारा सेशन 2 के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2023 (JEE Main Result 2023) जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन्स सत्र 2 रिजल्ट 2023 अपने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया है।
जेईई मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्टजेईई मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्ट

जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन 2 (JEE Main Session 2 result 2023): एनटीए द्वारा सेशन 2 के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2023 (JEE Main result 2023) जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन्स सत्र 2 रिजल्ट 2023 अपने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया है। जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन 2 29 अप्रैल को जारी किया गया है। 

इसी के साथ जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन 2023 (JEE Advanced registration 2023) 30 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। सेशन 1 का रिजल्ट परीक्षा के पांच दिनों के भीतर जारी कर दिया गया था।

जेईई मेन रिजल्ट 2023 सेशन 2 रिजल्ट (JEE Main Session 2 Result 2023 )

चरण 2 के लिए जेईई मेन 2023 परीक्षा 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। सत्र 2 की अनंतिम आंसर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी। जेईई मेन 2023 सत्र 2 की आंसर की को 21 अप्रैल तक चुनौती देने के लिए लास्ट डेट था। उम्मीदवार जेईई मेन 2023 सत्र 2 परीक्षा के परिणाम को अपने क्रेडेंशियल्स जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करके देख सकते हैं। जेईई मेन 2023 सत्र 2 की अवधि तीन घंटे थी और उम्मीदवारों को पेपर 1 में 75 प्रश्नों, पेपर 2ए में 82 प्रश्नों और पेपर 2बी में 105 प्रश्नों के लिए उपस्थित होना था। पेपर 1 के लिए आवंटित अंक 300 और पेपर 2 के लिए 400 थे। जेईई मेन 2023 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है।

जेईई मेन फाइनल आंसर की 2023 सत्र 2 (JEE Main Final Answer Key 2023 Season 2)

अनंतिम आंसर की पर आपत्तियों की समीक्षा के बाद जेईई मेन 2023 सत्र 2 की फाइनल आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि फाइनल आंसर ही फाइनल रिजल्ट होगा और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। जेईई मेन 2023 सत्र 2 का रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर बनाया जाता है। 

जेईई मेन 2023 के सत्र 1 और 2 के बीच उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सर्वश्रेष्ठ पर्सेंटाइल को कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) और श्रेणी-वार रैंक सूची तैयार करने के लिए ध्यान में रखा जाएगा। JoSAA काउंसलिंग 2023 19 जून से शुरू होने वाली है।

एडमिशन और एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित न्यूज के लिए एजुकेशन न्यूज देखते रहें। आप हमारी ईमेल आईडी news@collegedekho.com पर भी लिख सकते हैं।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/jee-main-session-2-result-2023-out-get-direct-link-here-39668/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!