JNVST Admission Test Result 2023: नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं एडमिशन टेस्‍ट का रिजल्‍ट जारी, यहां से ऐसे कर सकते हैं चेक

Munna Kumar

Published On:

नवोदय विद्यालय समिति ने अपने आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर क्लास 9 के लिए जेएनवीएसटी 2023 रिजल्‍ट (JNVST Admission Test Result 2023) जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।  
जेएनवीएसटी 2023 रिजल्‍टजेएनवीएसटी 2023 रिजल्‍ट

JNVST Class 9 Admission Result 2023: नवोदय विद्यालय समिति ने अपने आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जेएनवीएसटी 2023 रिजल्‍ट जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट इस साल 11 फरवरी 2023 को आयोजित किया गया था। नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में 9वीं कक्षा के लिए एडमिशन का नोटिफिकेशन 5 सितंबर 2022 को जारी की थी, जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चली थी। इसके नतीजे यानी रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जेएनवीएसटी 9वीं एडमिशन 2023 के लिए सिलेक्शन लिस्ट भी जारी कर दिया है।

KVS Admission 2023 Dates: केंद्रीय विद्यालय ने जारी की एडमिशन डेट्स, क्लास 1-10 का शेड्यूल यहां से डाउनलोड करें

रिजल्‍ट JNVST कक्षा 9वीं एडमिशन टेस्‍ट के लिए जारी किया गया है। NVS ने कैंडिडेट्स की प्रोवि‍जनल लिस्‍ट जारी की है। इसके बाद छात्रों को डॉक्‍यूमेंट्स वेरिफिकेशन के साथ अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने पर एडमिशन दिया जाएगा।

JNVST कक्षा 9वीं एडमिशन टेस्‍ट रिजल्ट 2023 ऐसे देखें?

स्‍टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे JNVST result लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3: स्‍क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।
स्‍टेप 4: अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट आपके सामने स्‍क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
इन सबके साथ NVS ने एक नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि रायचूर (कर्नाटक), बैंगलोर ग्रामीण (कर्नाटक), कुरनूल (आंध्र प्रदेश), आदिलाबाद (तेलंगाना) और रंगा रेड्डी (तेलंगाना) के लिए रिजल्‍ट अभी रोक दिए गए हैं, जिसे जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने परीक्षा पास की है, उन्‍हें अब डॉक्‍यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।

/news/jnvst-admission-test-result-2023-released-for-class-9-direct-link-here-38102/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top