MP 12th Result 2023: एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में जाने कैसे कैलकुलेट किया जाता है मार्क्स

Munna Kumar

Published On:

MP Board 12th Result 2023: एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 (MP board 12th Exam 2023 in Hindi) में पास होने के लिए छात्र को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। छात्र का मार्क्स थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अलग-अलग गिने जाते हैं।
एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 (MP Board 12th Result 2023): मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर के साथ आवेदन संख्या और जन्म तारीख दर्ज करनी होगी।
जो छात्र रिजल्ट से नाखुश हैं, या जिन्हें लगता है कि उन्हें एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में उम्मीद से कम मार्क्स मिले हैं, वे अपना कॉपी का पुनर्मूल्यांकन यानी स्क्रूटनी करा सकते हैं। छात्र ज्यादा से ज्यादा दो विषयों में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के बाद भी अगर छात्र के नंबर में कोई बदलाव नहीं आता है और वे उस विषय में फेल हो जाते हैं तो वे उन विषयों के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंटल एग्जाम भी ज्यादा से ज्यादा दो विषय में ही दिया जा सकता है। कम्पार्टमेंट एग्जाम और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन से पहले छात्र यहां उनका मार्क्स कैसे कैलकुलेट किया गया है, इसके बारे में जान सकते हैं। छात्रों को अगर क्लास 12वीं पूरा करने के बाद करियर को लेकर कोई भ्रम है तो वे Career Compass Test देख सकते हैं, जो मूल रूप से कुछ प्रश्नों के साथ एक टेस्ट है, जो आपको अपने करियर के बारे में आगे जानने में मदद करेगा।

एमपी बोर्ड 12वीं में पास करने के लिए न्यूनतम मार्क्स 2023 (MP Board 12th Result 2023 Passing Marks )

एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 (MP board 12th Exam 2023 in Hindi) में पास होने के लिए छात्र को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। छात्र का मार्क्स थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अलग-अलग गिने जाते हैं। छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों विषय में पास होना अनिवार्य है। साथ ही दोनों में न्यूनतम 33 प्रतिशत मार्क्स होना भी अनिवार्य है। एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों का मार्क्स कैलकुलेट किया जाता है। जिसके बाद मार्क्स के आधार पर छात्रों को ग्रेड दिया जाता है। एमपी बोर्ड 2023 ग्रेडिंग सिस्टम (MP Board 2023 Grading System) के बारे में विशेष जानने के लिए नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं।
मार्क्स रेंज ग्रेड मूल्याकंन
91-100 A1 10.0
81-90 A2 9.0
71-80 B1 8.0
61-70 B2 7.0
51-60 C1 6.0
41-50 C2 5.0
33-40 D 4.0
21-32 E1 फेल
00-20 E2 फेल

एडमिशन और एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित न्यूज के लिए एजुकेशन न्यूज देखते रहें। आप हमारी ईमेल आईडी news@collegedekho.com पर भी लिख सकते हैं।

/news/know-how-marks-are-calculated-in-mp-board-intermediate-result-39706/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top