KVS Admission 2023 Dates: केंद्रीय विद्यालय ने जारी की एडमिशन डेट्स, क्लास 1-10 का शेड्यूल यहां से डाउनलोड करें

Shanta Kumar

Published On:

KVS Admission 2023 Dates: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने क्लास 1 से 10 तक के छात्रों के लिए केवीएस एडमिशन 2023 डेट जारी कर दिया है। एडमिशन शेड्यूल डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है।
KVS एडमिशन डेट 2023 यहां देखेंKVS एडमिशन डेट 2023 यहां देखें

KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस एडमिशन 2023 के लिए महत्वपूर्ण तारीखों की घोषण कर दी है। केवीएस एडमिशन 2023 शेड्यूल (KVS Admission 2023 Schedule) संगठन के ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in. पर जाकर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों के लिए एडमिशन डेट्स की घोषणा की गई है।

KVS Admission 2023: महत्वपूर्ण तारीखें

केवीएस ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 1 के लिए पंजीकरण 27 मार्च से शुरू होगा और 17 अप्रैल, 2023 को बंद होगा। पंजीकृत उम्मीदवारों की प्रोविजनल चयन और वेटिंग लिस्ट 20 अप्रैल, 2023 को उपलब्ध होगी। दूसरी सूची 28 अप्रैल को जारी होगी और तीसरी सूची 4 मई, 2023 को जारी होगी।
यदि खाली सीटें केवल ऑफलाइन मोड में उपलब्ध हैं तो कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होगी और 12 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 2 के बाद की मेरिट सूची 17 अप्रैल, 2023 को जारी होगी और उक्त कक्षाओं के लिए एडमिशन 18 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। कक्षा 11 को छोड़कर सभी क्लास में एडमिशन की अंतिम तारीख 30 जून, 2023 निर्धारित की गई है।
KVS एडमिशन 2023 शेड्यूल डाउनलोड करें
केवीएस एडमिशन नोटिफिकेशन 2023 डाउनलोड करें

KVS Admission 2023: कौन कर सकता है आवेदन?

अभिभावकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कक्षा-I में एडमिशन लेने के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष की आवश्यकता होगी, जबकि सभी वर्गों के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2023 के अनुसार की जाएगी।

KVS Admission 2023: ऐसे भरें केवीएस एडमिशन फॉर्म

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले योग्यता की जांच करने की सलाह दी जाती है। केवीएस एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन (KVS Admision Form Online) मोड में संगठन की ऑफिशियल एंड्राइड मोबाइल ऐप पर जारी किया जाएगा जो कि वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है। इच्छुक इस एप्लीकेशन की मदद से आसानी से ऑनलाइन केवीएस एडमिशन 2023 फॉर्म (Online KVS Admission 2023 Form) भर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

/news/kvs-admission-2023-dates-out-at-kvsangathan-nic-in-for-all-classes-registration-from-march-27-38118/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top