MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, जानें क्या रहा ग्रेडिंग सिस्टम

Amita Bajpai

Published On:

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गयी है। एमपीबीएसई परिणाम 2023 (MPBSE Result 2023) की जांच करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर तथा आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। एमपी बोर्ड रिजल्ट का ग्रेडिंग सिस्टम नीचे उपलब्ध है।
एमपी बोर्ड 2023 ग्रेडिंग सिस्टमएमपी बोर्ड 2023 ग्रेडिंग सिस्टम

एमपीबीएसई रिजल्ट 2023 (MPBSE Result 2023) - मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा हाई स्कूल की परीक्षाएं 1 से 27 मार्च तक और हायर सेकेंड्री एग्जाम 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गयी थी। परीक्षाओं के आयोजन के बाद मध्य प्रदेश बोर्ड की एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 25 मई, 2023 को दोपहर 12:30 बजे की गयी। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 (MP Board Result 2023 in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर चेक कर सकते है। एमपीबीएसई परिणाम 2023 (MPBSE Result 2023) की जांच करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर तथा आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 (MP Board Result 2023 in Hindi) 25 मई, 2023 को12:30 बजे जारी किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परमार टॉपर्स की भी लिस्ट जारी की गयी। जो छात्र 10वीं-12वीं के अंक से नाखुश होंगे, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जो छात्र दो विषय में या फिर एक विषय में फेल होंगे, वे कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ये भी पढ़े - जल्द जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट, मूल्यांकन प्रक्रिया हुई पूरी

जानें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 ग्रेडिंग सिस्टम (MP Board Result 2023 Grading System)

एमपी बोर्ड 2023 ग्रेडिंग सिस्टम (MP Board 2023 Grading System) निम्नानुसार नीचे दी गयी तालिका में देख सकते है:

मार्क्स रेंज ग्रेड मूल्याकंन
91-100 ए1 10.0
81-90 ए2 9.0
71-80 बी1 8.0
61-70 बी2 7.0
51-60 सी1 6.0
41-50 सी2 5.0
33-40 डी 4.0
21-32 ई1 असफल
00-20 ई2 असफल

ऐसे ही एजुकेशन न्यूज और एग्जाम संबधित जानकारी के लिए CollegeDekho के साथ जुडें रहें।

/news/mp-board-result-2023-39698/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top