MP Board Result 2023: जल्द जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, मूल्यांकन प्रक्रिया हुई पूरी

Amita Bajpai

Updated On: April 26, 2023 03:12 PM

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 (MP Board Result 2023): मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, जल्द ही दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिलीज होने के बाद रिजल्ट एमपीबीएसई की वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। अधिक अपडेट जानने के लिए पूरी खबर पढ़े।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 (MP Board 10th,12th Result 2023): मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा खत्म होने के बाद से छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि एग्जाम खत्म हुए अभी बहुत दिन नहीं हुए हैं। दसवीं की परीक्षाएं 27 मार्च को खत्म हुई हैं और बारहवीं के एग्जाम 5 अप्रैल को खत्म हुई। आपके बता दें, मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है, इसके बाद जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है। एमपी बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जारी होगा। छात्रों से अनुरोध है कि वे लेटेस्ट जानकारियों के लिए समय-समय पर एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

जल्द जारी हो सकती है एमपी बोर्ड रिजल्ट सूचना (MP board result information may be released soon)

मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट रिलीज के संबंध में जानकारी साझा की जायेगी, ऐसी उम्मीद है कि नतीजे प्रेस कांफ्रेंस में जारी किए जायेगें और इसी में टॉपर्स की भी घोषणा की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा।

एमपी बोर्ड रिजल्ट रिलीज होने के बाद कैसे करें चेक (How to Check MP Board Result 2023)

  • सबसे पहले एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर क्लास 10 और 12 के रिजल्ट का लिंक दिया होगा, आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट कर दें।
  • ऐसा करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें।
ऐसे ही एजुकेशन न्यूज के लिए CollegeDekho के साथ जुड़े रहें।

/news/mp-board-result-2023-t0-be-released-soon-evaluation-process-done-39602/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top