नीट पीजी 2023 एडमिट कार्ड (NEET PG Admit Card 2023) आज यानी 27 फरवरी को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे एनबीई (National Board of Examinations) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इधर, उम्मीदवार नीट पीजी 2023 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने से मना कर रहे हैं। छात्र सोशल मीडिया में इसके लिए ट्रेंड भी चला रहे हैं। जिसमें नीट पीजी 2023 परीक्षा को दो-तीन महीने के लिए स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।
NEET PG 2023 Postponement: नीट पीजी पोस्टपोनमेंट पर सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला, देखें लाइव अपडेट |
---|
नीट पीजी 2023 एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में नीट पीजी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां कुछ स्टेप्स बताए गए हैं, जिनका उपयोग कर आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- nbe.edu.in लिंक पर क्लिक करें या एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद 'NEET PG' विकल्प का चयन करें।
- परीक्षा का होम पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- नीट पीजी एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र आदि सहित महत्वपूर्ण व्यक्तिगत और परीक्षा संबंधी जानकारी होगी। छात्रों को सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत एनबीई हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है अन्यथा उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
क्या यह लेख सहायक था ?



