राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education Rajasthan) ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। नए टाइम टेबल के अनुसार 3 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा को आगे शिफ्ट किया गया है।
राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा
Rajasthan Board 10, 12 New Exam Date 2023:
राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव हुआ है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। नए टाइम टेबल के अनुसार 3 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा को आगे शिफ्ट किया गया है। 3 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 4 अप्रैल को होगी। 3 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते राज्यभर में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राजस्थान बोर्ड 10वीं की गणित की और 12वीं की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होनी थी।
आरबीएसई ने नया टाइम टेबल अपने पोर्टल पर जारी कर दिया है। छात्रों की सुविधा के लिए हमने यहां नए टाइमटेबल का पीडीएफ अपलोड कर दिया है। छात्र अपनी सुविधा अनुसार पीडीएफ यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि राजस्थान में 9 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक और सेकेंडरी की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक होनी है।
Rajasthan Board New Exam Date 2023 - करीब 21 लाख छात्र देंगे परीक्षा
राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में 21 लाख से अधिक छात्र को शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए कुल 21,12,206 छात्रों ने आवेदन किया है। जिनमें 12वीं में 10,31,072 और 10वीं में 1068383 विद्यार्थी शामिल हैं। आरबीएसई बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए अधिकतम अंक 600 है। इसलिए, इन परीक्षाओं को पास करने के लिए, एक छात्र को 600 में से कम से कम 198 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है, बशर्ते कि प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक 33% होना चाहिए। जो छात्र आवश्यक न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें आरबीएसई बोर्ड क्लास 10वीं परीक्षा के लिए उत्तीर्ण प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देने और अपने पासिंग सर्टिफिकेट का दावा करने के लिए अपने स्कोर में सुधार करने के पात्र होंगे।