स्कूल असेंबली न्यूज: यहां देखें 24 फरवरी 2023 के लिए राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, स्पोर्ट्स समाचार

Munna Kumar

Published On:

छात्र 24 फरवरी 2023 के लिए स्कूल असेंबली न्यूज के लिए राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और स्पोर्ट्स समाचार यहां से एकत्र कर सकते हैं। स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस के लिए सभी ताजा अपडेट यहां दिए गए हैं।
School Assembly News Headlines for 24 February 2023School Assembly News Headlines for 24 February 2023

24 फरवरी 2023 के लिए स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस यहां हैं। यहां देश भर में और आसपास होने वाली सभी प्रमुख घटनाओं पर कुछ लेटेस्ट अपडेट दिए गए हैं। छात्र कुछ बोर्ड परीक्षा समाचारों के साथ-साथ कुछ अंतर्राष्ट्रीय समाचार और स्पोर्ट्स समाचार भी एकत्र कर सकते हैं।

24 फरवरी 2023 के लिए स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस

लेटेस्ट और टॉप स्टोरी के साथ, राष्ट्रीय, विश्व और स्पोर्ट्स जैसे सभी क्षेत्रों के लिए 24 फरवरी 2023 के लिए स्कूल असेंबली समाचार की सुर्खियां यहां उपलब्ध हैं:

स्कूल असेंबली 24 फरवरी 2023 के लिए राष्ट्रीय समाचार की सुर्खियाँ

  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, रायपुर जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर किया अरेस्ट।
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी कर 6 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार।
  • आगामी वित्तीय वर्ष तक भारत में ईंधन की मांग में 4.7% की वृद्धि होने की उम्मीद
  • समता पार्टी के डेलीगेशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की मुलाकात। पार्टी के चुनाव चिन्ह 'मशाल' वापस दिलाने के लिए मांगी मदद।
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा दावा, बोले- चाहे 100 मोदी और शाह आ जाएं, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
  • कर्नाटक की महिला परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिजाब में शामिल होने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट से की अपील

स्कूल असेंबली 24 फरवरी 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां

  • वेस्ट बैंक में इजरायली सेना के छापे के बाद हुई गोलाबारी में 11 फिलिस्तीनी मारे गए थे, इसके बाद फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने गुरुवार सुबह गाजा पट्टी से देश के दक्षिणी हिस्से में छह रॉकेट दागे।
  • चीन सीमा के पास ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप
  • यूक्रेनी सांसद चाहते हैं कि भारत युद्ध रोकने के लिए रूस को मजबूत संदेश भेजने के लिए G20 का उपयोग करे।
  • चुनाव समिति के एक सदस्य ने अपनी चुनावी हार को पलटने की कोशिश के लिए ट्रम्प के खिलाफ लगाए आरोप।
  • तुर्की सरकार भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में छंटनी पर रोक लगाते हुए वेतन सहायता देने की घोषणा की।
  • उत्तर कोरिया इस साल अपना सातवां परमाणु परीक्षण कर सकता है।
  • मोल्दोवा में अलगाववादी संघर्ष के दौरान, पुतिन ने देश की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले एक निर्देश को रद्द कर दिया।

स्पोर्ट्स स्कूल असेंबली 24 फरवरी 2023 की मुख्य समाचार

  • टी20 विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच से पहले पूजा वस्त्रकर बीमार होने की वजह से सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर, हरमनप्रीत कौर की तबीयत ठीक नहीं
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका के स्‍टार बल्‍लेबाज एडेन मार्करम को अपना नया कप्‍तान नियुक्‍त किया
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम के शीर्ष खिलाड़ी एस्टन आगर तीसरे टेस्ट से पहले स्वदेश रवाना। आगर घरेलू सत्र के अंतिम चरण में ‘वेस्टर्न आस्ट्रेलिया’ के लिए खेलेंगे।
  • ICC रैंकिंग में बड़ा बदलाव, बॉलिंग में अश्विन को दूसरा और जडेजा को टॉप 10 में मिली जगह।
  • Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान को इंग्लैंड ने 114 रन से हराया, सेमीफाइनल में 23 को भारत-ऑस्ट्रेलिया में होगी भिड़ंत

बोर्ड परीक्षा 2023 अपडेट

सभी बोर्ड परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट यहां उपलब्ध हैं:

Maharashtra HSC (Class 12) Question Bank PDF 2023

CBSE Releases Exam Day Instructions for 10th, 12th Exams 2023

Bihar Board 10th Result 2023 Date

Bihar Board 10th Social Social Science Answer Key 2023 Available


अधिक जानकारी के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें Education News एंट्रेंस परीक्षा और एडमिशन से संबंधित। आप हमें हमारी ई-मेल आईडी पर भी लिख सकते हैं news@collegedkho.com .

/news/school-assembly-news-headlines-for-24-february-2023-37093/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top