UGC NET 2022 December important notice: NTA ने ऊपरी आयु सीमा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए आवेदन करने के लिए 1 दिसंबर 2022 तक ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

UGC NET December 2022 important notice: ऊपर आयु सीमा में हुआ बदलाव
NTA ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि ऊपरी आयु सीमा को लेकर आवेदकों से मिले अनुरोध पर विचार करते हुए यह नोटिस जारी किया गया है, जिसके अनुसार 1 फरवरी 2023 की जगह 1 दिसंबर 2022 को ऊपरी आयु सीमा माना जाएगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 (UGC NET December 2022) के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदारों को आवेदन करने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि उनकी आयु 1 दिसंबर 2022 तक 30 वर्ष से अधिक न हो।UGC NET December 2022 important notice: डाउनलोड करें
यूजीसी नेट ऊपरी आयु सीमा को लेकर NTA द्वारा जारी किए गए नोटिस को उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल से डाउनलोड करे सकते हैं।| यूजीसी नेट 2022 दिसंबर नोटिस (UGC NET December 2022 important notice) - यहां से डाउनलोड करें |
|---|

