UGC NET 2022 December: NTA ने जारी किया नोटिस, इस उम्र वाले नहीं कर पाएंगे यूजीसी नेट के लिए आवेदन, देखें डिटेल्स

Shanta Kumar

Updated On: January 06, 2023 12:46 pm IST

UGC NET 2022 December important notice: NTA ने ऊपरी आयु सीमा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए आवेदन करने के लिए 1 दिसंबर 2022 तक ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
UGC NET 2022 December important notice in Hindi

UGC NET 2022 December important notice: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 (UGC NET December 2022) के लिए ऊपरी आयु सीमा पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। एजेंसी द्वारा JRF के लिए ऊपरी आयु सीमा में बदलाव किया गया है। यूजीसी नेट 2022 दिसंबर ऑफिशियल नोटिस उम्मीदवारों के लिए एनटीए की आधिऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 नोटिस (UGC NET December 2022 Notice) का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूजीसी नेट जेआरएफ के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 दिसंबर 2022 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। डिटेल में जानकारी के लिए पूरा पढ़ें। 

UGC NET December 2022 important notice: ऊपर आयु सीमा में हुआ बदलाव 

NTA ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि ऊपरी आयु सीमा को लेकर आवेदकों से मिले अनुरोध पर विचार करते हुए यह नोटिस जारी किया गया है, जिसके अनुसार 1 फरवरी 2023 की जगह 1 दिसंबर 2022 को ऊपरी आयु सीमा माना जाएगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 (UGC NET December 2022) के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदारों को आवेदन करने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि उनकी आयु 1 दिसंबर 2022 तक 30 वर्ष से अधिक न हो।

UGC NET December 2022 important notice: डाउनलोड करें 

यूजीसी नेट ऊपरी आयु सीमा को लेकर NTA द्वारा जारी किए गए नोटिस को उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल से डाउनलोड करे सकते हैं।  
यूजीसी नेट 2022 दिसंबर नोटिस (UGC NET December 2022 important notice) - यहां से डाउनलोड करें

UGC NET December 2022 Exam Date: यूजीसी नेट 2022 परीक्षा तारीख  

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी, 2023 है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी, 2023 तक है। यूजीसी नेट परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/ugc-net-2022-december-important-notice-released-at-ntaacin-on-upper-age-limit-check-details--34963/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!