UP BEd JEE 2023 Registration Date: यूपी बीएड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Munna Kumar

Updated On: May 09, 2023 06:28 PM

UP BEd JEE 2023 Registration Date: उत्तर प्रदेश बीएड ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 5 अप्रैल 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023

UP BEd JEE 2023 Registration Date: उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने उत्तर प्रदेश बीएड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई है। जो कैंडिडटे्स उत्तर प्रदेश बीएड ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2023 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, और किसी कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे 5 अप्रैल 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023 के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी जिम्मेदार है। यूपी बीएड ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए केवल ऑनलाइन ही अप्लाई करने का विकल्प है। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 03 मार्च 2023 थी। जिसे करीब एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख- 5 अप्रैल 2023
उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023 के लिए लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख- 6 से 10 अप्रैल 2023
उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड रिलीज होने की संभावित तारीख- 13 अप्रैल 2023
उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023 आयोजन की संभावित तारीख- 24 अप्रैल 2023
ये भी पढ़ें - यूपी बीएड जेईई पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

उत्तर प्रदेश बीएड जेईई परीक्षा 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर UP BEd JEE 2023 पोर्टल लिंक दिया होगा, इसपर क्लिक करें।
इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक होगा
रजिस्टर करने के लिए डिटेल्ट भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स पाएं।
अब लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
अगले चरण में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस भरें।
अब फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

/news/up-bed-jee-2023-registration-last-date-extended-37514/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top