UP Board 10th Passing Marks 2023: यूपी बोर्ड में 10वीं पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

Munna Kumar

Updated On: April 24, 2023 03:42 pm IST

यूपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 को पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक आने ही चाहिए।  इससे कम अंक वाले छात्र को उतीर्ण नहीं माना जाता है, आखिर क्या है यूपी बोर्ड 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स यहां इस लेख में देखें!

यूपी बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स 2023यूपी बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स 2023

UP Board 10th Passing Marks 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) सीबीएसई, आईसीएसई और भारत के अन्य सभी राज्य बोर्डों जैसे न्यूनतम उत्तीर्ण मानदंड को निर्धारित करता है। निर्धारित मानदंड से कम अंक वाले छात्र को उतीर्ण नहीं माना जाता है। यूपी बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण यानी पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। यदि छात्र बोर्ड अधिकारियों द्वारा निर्धारित यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (UP Board 10th minimum passing marks) प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें एक मौका और दिया जाता है, जिसके लिए उन्हें अलग से परीक्षा देनी होती है। यूपी बोर्ड परीक्षा ग्रेडिंग प्रणाली 2023 (UP Board Grading System 2023) छात्रों को मार्क्स के प्रतिशत और इसके विपरीत उनके ग्रेड प्राप्त करने के बारे में जानकारी प्रदान करती है। छात्र द्वारा प्राप्त ग्रेड की जानकारी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जारी यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट 2023 (UP Board 10th Marksheet 2023) में उपलब्ध होती है।

यूपी बोर्ड 10th & 12th रिजल्ट 2023

यूपी बोर्ड 10वीं पास मार्क्स 2023 (UP Board 10th Passing Marks 2023)

छात्रों को यूपी बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स 2023 (UP Board 10th passing marks 2023) के बारे में आइडिया होना चाहिए। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने मार्क्स देख सकते हैं और उसके आधार पर न्यूनतम पासिंग मार्क्स से आवश्यक मार्क्स की तुलना कर सकते हैं। बता दें, यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% मार्क्स लाना जरूरी है। अगर छात्र एक या दो विषय में इससे कम मार्क्स लाते हैं, तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। इससे पहले छात्र अपनी यूपी बोर्ड 10वीं की उत्तर पुस्तिका (UP Board 10th Answer Sheet) की स्क्रूटनी भी करा सकते हैं। यदि छात्र तीन विषयों में पास नहीं हो पाते हैं, वे अगले शैक्षणिक वर्ष में उन तीन विषयों की परीक्षा दे सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स 2023: ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board 10th Pass Marks 2023: Grading System)

छात्रों को ग्रेड प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं ग्रेडिंग पैटर्न (UP Board 10th Grading System) अपनाया जाता है। ग्रेडिंग पैटर्न थ्योरी और प्रैक्टिकल विषयों के लिए अलग है। यूपी बोर्ड में कक्षा 10वीं थ्योरी पेपर 70 अंकों का होता है और प्रैक्टिकल असेसमेंट 30 अंकों का होता है। 

यूपी बोर्ड कक्षा 10 ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Class 10 Grading System) (थ्योरी के लिए)

यूपी बोर्ड में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए आयोजित किए जाने वाले थ्योरी पेपर के लिए निम्नलिखित ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाना है: 

मार्क्स

ग्रेड

प्वाइंट

91-100

A1

10

81-90

A2

9

71-80

B1

8

61-70

B2

7

51-60

C1

6

41-50

C2

5

33-40

D

4

21-32

E1

C

21 से कम

E2

C

यूपी बोर्ड कक्षा 10 ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Class 10 Grading System) (प्रैक्टिकल के लिए)

प्रैक्टिकल पेपर में ग्रेड देने के लिए यूपी बोर्ड द्वारा निम्नलिखित ग्रेडिंग सिस्टम का पालन किया जाता है:

मार्क्स प्रतिशत

ग्रेड

80-100

A

60-79

B

45-59

C

33-44

D

33 से कम

E

एडमिशन और एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित न्यूज के लिए एजुकेशन न्यूज देखते रहें। आप हमारी ईमेल आईडी news@collegedekho.com पर भी लिख सकते हैं। 

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/up-board-class-10-passing-marks-2023-39533/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम समाचार

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!