UP Board 12th Passing Marks 2023: यूपी में 12वीं पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

Munna Kumar

Updated On: April 24, 2023 03:41 pm IST

यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 को पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक आने ही चाहिए।  इससे कम अंक वाले छात्र को उतीर्ण नहीं माना जाता है, आखिर क्या है यूपी बोर्ड 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स यहां इस लेख में देखें!
यूपी बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स 2023यूपी बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स 2023

UP Board 12th Passing Marks 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) अपने वार्षिक पाठ्यक्रम में शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में यूपी बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स 2023 (UP Board 12th Passing Marks 2023 in Hindi) निर्धारित करता है। जो छात्र यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 (UP Board 12th exams 2023) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे पासिंग मार्क्स के बारे में यहां देख सकते हैं, ताकि वे जान सकें कि उन्होंने अपने यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट (UP Board Inter Result) के अनुसार परीक्षा पास की है या नहीं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने यूपी बोर्ड ग्रेडिंग प्रणाली (UP Board Grading System in Hindi) बनाई है, जिसका पालन हर साल रिजल्ट को ग्रेड करने के लिए किया जाता है। यूपी बोर्ड 12वीं थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक अलग ग्रेडिंग सिस्टम है। छात्र अपने सिलेबस में शामिल प्रत्येक विषय के लिए अपने ग्रेड और ग्रेड मार्क्स का उपयोग करके अपने यूपी बोर्ड 12वीं सीजीपीए (UP Board 12th CGPA) की गणना कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10th & 12th रिजल्ट 2023

यूपी बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स 2023 (UP Board 12th Passing Marks 2023)

जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 (UP Board 12th exams 2023) दी है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा पास करने के लिए कम से कम आवश्यक न्यूनतम मार्क्स प्राप्त करें।

  • यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 को सफलतापूर्वक पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करने की आवश्यकता है।
  • किसी विशिष्ट विषय को पास करने के लिए छात्रों को अधिकतम 100 में से 33 मार्क्स प्राप्त करने ही होंगे। 

यूपी बोर्ड 12वीं पासिंस मार्क्स 2023: ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board 12th Passing Marks 2023: Grading System)

छात्र रिजल्ट तैयार करने और ग्रेड प्रदान करने के लिए यूपी बोर्ड द्वारा अपनाई गई ग्रेडिंग प्रणाली के बारे में नीचे देख सकते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम को नीचे दी गई टेबल में चेक कर सकते हैं। इससे आपको अपने सीजीपीए की गणना करने में भी मदद मिलेगी।

थ्योरी के लिए ग्रेडिंग सिस्टम (Grading System For Theory)

थ्योरी विषयों के लिए निम्नलिखित ग्रेडिंग प्रणाली अधिकारियों द्वारा अपनाई जाती है:

मार्क्स 

ग्रेड 

प्वाइंट

91-100

A1

10

81-90

A2

9

71-80

B1

8

61-70

B2

7

51-60

C1

6

41-50

C2

5

33-40

D

4

21-32

E1

C

21 से कम

E2

C

प्रैक्टिकल के लिए ग्रेडिंग सिस्टम (Grading System For Practicals)

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों द्वारा निम्नलिखित ग्रेडिंग प्रणाली अपनाई जाती है:

मार्क्स प्रतिशत

ग्रेड

80-100

A

60-79

B

45-59

C

33-44

D

33 से कम

E

यदि छात्र यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में 33% मार्क्स प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा (UP Board 12th Compartment Exam) देनी होगी। छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एडमिशन और एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित न्यूज के लिए एजुकेशन न्यूज देखते रहें। आप हमारी ईमेल आईडी news@collegedekho.com पर भी लिख सकते हैं।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/up-board-class-12-passing-marks-2023-39590/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम समाचार

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!