UPMSP Result 2023: किसी भी समय जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, उससे पहले जान लें ग्रेडिंग सिस्टम

Munna Kumar

Updated On: April 19, 2023 01:53 PM

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है, उससे पहले यहां ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जान लें, जिससे आपको अपना रिजल्ट समझने में आसानी होगी। संभावना है कि बोर्ड इसी महीने यानी 27 अप्रैल से पहले यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है।
यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023

UPMSP Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी हो सकता है। यूपी बोर्ड किसी भी वक्त 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। संभावना है कि बोर्ड इसी महीने यानी 27 अप्रैल से पहले यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (UP Board 12th Result 2023) जारी कर सकता है। हम यहां रिजल्ट से पहले छात्रों की सुविधा के लिए ग्रेडिंग सिस्टम को बता रहे हैं, जिससे रिजल्ट के बाद छात्रों को अपना रिजल्ट समझने में आसानी हो। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड की हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से लेकर 03 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 58,85,745 छात्र शामिल हुए हैं। इसमें हाईस्कूल यानी 10वीं के कुल छात्रों की संख्या 31,16,487 है, वहीं इंटरमीडिएट यानी 12वीं के कुल छात्रों की संख्या 27,69,258 है।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रकाशित की जाती है। यूपी बोर्ड परीक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Grading System) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा निर्धारित किया गया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिपोर्ट कार्ड ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर संबंधित ग्रेड के साथ-साथ विषयवार मार्क्स को बताता है। यूपी बोर्ड की ग्रेडिंग सिस्टम लगभग सीबीएसई जैसी ही है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में थ्योरी परीक्षा में 70 मार्क्स और प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के लिए 30 मार्क्स होते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Grading system) लगभग एक जैसा है।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2023 (UP Board 10th/12th Grading System 2023)

थ्योरी परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम नाइन-प्वाइंट बेस पर काम करता है। जिसमें 'A1' उच्चतम ग्रेड और 'E2' सबसे कम ग्रेड है। यूपी बोर्ड की थ्योरी परीक्षा पास करने के लिए जिस न्यूनतम ग्रेड की आवश्यकता होती है, वह 'D' है।
मार्क्स (प्रतिशत में) ग्रेड
80-100 A
60-79 B
45-59 C
33-44 D
33 से कम E

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम: ऐसे कैलकुलेट करें GPA

GPA फॉर्मूला = प्रत्येक विषय में प्राप्त ग्रेड मार्क्स के योग को विषयों की कुल संख्या से विभाजित करें।
  • कुल ग्रेड मार्क्स = 38
  • इसे विषयों की संख्या (यानी 5) = 38/5 से विभाजित करें
  • जो उत्तर आएगा वो आपका GPA होगा

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023: बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए चाहिए 33% मार्क्स

बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। किसी भी विषय में 33 नंबर से कम लाने वाले छात्रों को फेल घोषित कर दिया जाएगा।
हिंदी में एजुकेशन न्यूज़ के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें!

/news/up-board-exam-grading-system-39448/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top