CTET 2022 Paper 1 Exam Analysis: इतने कठिन सवाल पूछे गए सीटेट 2022 पेपर 1 में, प्रश्न पत्र और आंसर की देखें

Shanta Kumar

Updated On: February 01, 2023 02:41 pm IST

सीटेट 2022 पेपर 1 एनालिसिस (CTET 2022 Paper 1 Analysis): सीटेट 2022 पेपर 1 परीक्षा आज, 28 दिसंबर को आयोजित की जा चुकी है। उम्मीदवार यहां सीटेट पेपर 1 एग्जाम 2022 एनालिसिस, प्रश्न पत्र और आंसर की देख सकते हैं।
 
CTET 28 December 2022 Paper 1 Exam Analysis ctet nic in hindi

CTET 2022 Paper 1 Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) (CTET) के पहले पेपर की परीक्षा आज ली जा चुकी है। सीटेट परीक्षा 2022 (CTET exam 2022) दो पालियों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। सीटेट 2022 पेपर 1 का आयोजन शिफ्ट 1 में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया। सीटेट 2022 परीक्षा पैटर्न (CTET 2022 exam pattern) के अनुसार, पेपर 1 का चयन करने वाले उम्मीदवारों को 5 अलग-अलग वर्गों – बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और पर्यावरण अध्ययन से कुल 150 MCQ-प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देना था। सीटेट 2022 परीक्षा (CTET 2022 exam) में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था और परीक्षा कुल 2 घंटे 30 मिनट में आयोजित की गई।

CTET 2022 Paper 2 Exam Analysis: यहां हिंदी में देखें

CTET 2022 Paper 1 Analysis: सीटेट परीक्षार्थियों ने क्या कहा?

सीटेट 2022 पेपर 1 परीक्षा (CTET 2022 Paper 1 exam) दोपहर 12:00 बजे समाप्त हुई। परीक्षार्थियों द्वारा दी गई परीक्षा का विश्लेषण और कठिनाई स्तर नीचे देख सकते हैं:

  • पहले दिन सीटेट पेपर 1 का ओवरऑल कठिनाई स्तर आसान से थोड़ा कठिन था।
  • सीडीपी में प्रश्न क्रिटिकल थिंकिंग, एनसीएफ (2005), आरटीई (2009), एनईपी (2020), नोम चॉम्स्की, पियागेट, कोहलबर्ग, वायगोत्स्की, गार्डनर, ग्रोथ एंड डेवलपमेंट, प्रोग्रेसिव एजुकेशन पर आधारित थे।
  • ईवीएस में पूछे गए मुख्य विषयों में मधुबनी पेंटिंग्स, वायटमिन सी, पक्षी (मोर), पशु (बाघ, हाथी), सामाजिक कीटाणु, विषम और सम, घर के प्रकार जैसे प्रश्न शामिल थे।
  • ईवीएस में शिक्षाशास्त्र का हिस्सा आसान था।
  • छात्रों के अनुसार, पर्यावरण अध्ययन का भाग मध्यम स्तर का था। शेष खंडों को हल करना इसकी तुलना में आसान था।
  • अधिकांश प्रश्न पिछले वर्ष के सीटेट पेपर से दोहराए गए थे।
  • अंग्रेजी भाषा का पेपर मॉडरेट स्तर का था।
  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन में पैसेज का विषय ताजमहल पर आधारित था। अन्य विषयों में सतत व्यापक मूल्यांकन (सीसीई), स्टीफन क्रशेन कम्प्रेहेंसिबले इनपुट और शिक्षाशास्त्र शामिल था।
यूपीएससी प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन 2023 शुरू - लाइव अपडेट

CTET Exam Analysis 2022: कितना कठिन था सीटेट का पेपर?

28 दिसंबर को आयोजित सीटीईटी 2022 पेपर 1 परीक्षा (CTET 2022 examination) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों ने परीक्षा के कठिनाई स्तर और अच्छे प्रयासों के बारे में हमे बताया। डिटेल में जांच करने के लिए आप यहां सीटेट पेपर एनालिसिस 2022 (CTET Paper Analysis 2022) देख सकते हैं। सीटेट 2022 पेपर 1 एनालिसिस (CTET 2022 Paper 1 analysis) के आधार पर, उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और सीटेट 2022 परिणाम (CTET 2022 Result) जारी होने से पहले अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

सीटेट एग्जाम 2022 एनालिसिस - पेपर 1 (CTET 2022 Exam Analysis – Paper 1)

सेक्शन 

प्रश्नों की संख्या 

कठिनाई स्तर 

अच्छे प्रयास 

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)

30

आसान 

24-25

भाषा I (Language I)

30

आसान 27-28

भाषा II (Language II)

30

आसान 27-28

गणित (Mathematics)

30

आसान 24-25

पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)

30

मॉडरेट 23-24

कुल 

150

आसान से थोड़ा कठिन 

110-120

CTET 28 December 2022 Paper 1: प्रश्न पत्र डाउनलोड करें 

सीटेट 2022 पेपर 1 परीक्षा (CTET 2022 Paper 1 exam) के पूरा होने के बाद, उम्मीदवार उत्तर कुंजी के साथ पहले दिन पूछे गए मेमोरी-बेस्ड प्रश्नों की जांच कर सकते हैं। वे नीचे दिए गए लिंक से प्रश्न पत्र की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET December 2022 Question Paper 

सीटेट 28 दिसंबर 2022 पेपर एनालिसिस (CTET 28 December 2022 Paper Analysis) लेटेस्ट अपडेट के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/ctet-28-december-2022-paper-1-exam-analysis-check-ctet-exam-difficulty-level-good-attempts-answer-key-34633/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

परीक्षा अपडेट कभी न चूकें !!

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!