CTET 2022 Paper 2 Analysis: सीटेट 28 अगस्त 2022 पेपर 2 एग्जाम एनालिसिस जारी, प्रश्न पत्र और आंसर की यहां देखें

Shanta Kumar

Updated On: February 01, 2023 02:41 pm IST

सीटेट 2022 पेपर 2 एनालिसिस (CTET 2022 Paper 2 Analysis): सीटेट 2022 परीक्षा आज 28 दिसंबर से शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सीटेट 2022 पेपर 2 विश्लेषण, प्रश्न पत्र और आंसर की यहां से डिटेल में देख सकते हैं।
 
CTET 2022 Paper 2 Analysis in hindi

CTET Paper 2 Analysis 28 December 2022: सीटेट 2022 परीक्षा (CTET 2022 exam) का पहला दिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) (CBSE) द्वारा आज, 28 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। सीटेट 2022 पेपर 2 के लिए शिफ्ट 2 परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। सीटेट पेपर 1 परीक्षा में 4 सेक्शन से कुल 150 प्रश्न पूछे गए हैं जिनमें बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और विज्ञान, या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान विषय शामिल हैं। सीटेट 2022 एग्जाम (CTET 2022 exam) 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई। परीक्षार्थियों के प्रतिक्रिया के अनुसार 28 दिसंबर 2022 को आयोजित परीक्षा के लिए सीटेट पेपर एनालिसिस (CTET Paper Analysis) यहां उपलब्ध है। 
यूपीएससी प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन 2023 शुरू - लाइव अपडेट

CTET Paper 1 Analysis 28 December 2022: यहां हिंदी में देखें

CTET Exam Analysis 28 December 2022 Paper 2: जानें परीक्षार्थियों ने क्या कहा 

सीटेट 2022 पेपर 2 शाम 5:00 बजे समाप्त हो गया है। सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों द्वारा साझा की गई शुरुआती प्रतिक्रियाएं और फीडबैक को नीचे देख सकते हैं।
  • सोशल साइंस में ज्योग्राफी, एनिमल्स से सवाल पूछे गए।
  • भाषा I और II दोनों आसान से मध्यम स्तर की थीं।
  • अंग्रेजी सेक्शन में पैसेज आसान थे।
  • भाषा I में Synonyms और Antonyms से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
  • वनों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
  • गणित में नंबर सिस्टम, रेमेन्डर थ्योरम, सरलीकरण, करणी, बुनियादी बीजगणित, ज्यामिति और क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
  • परीक्षार्थियों के अनुसार कुल मिलाकर पेपर 2 मध्यम था।
  • परीक्षार्थियों के मुताबिक पेपर थोड़ा लंबा था।
  • पेपर 2 में प्रश्न तथ्यात्मक नहीं थे। यही कारण है कि पेपर समय लेने वाला था।
  • लर्निंग, आईक्यू, कोहलर बर्ग और कम्युनिकेशन पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
  • ज्यामिति में संरूप और कोण पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
  • संसद पर आधारित प्रश्न पूछा गया था।
  • सामाजिक विज्ञान में कथन आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
  • इतिहास में चंपारण आंदोलन और जलियांवाला बाग से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
  • गणित और विज्ञान मध्यम स्तर का था।
  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के प्रश्न मध्यम स्तर के थे।

CTET Paper Analysis 2022: एग्जाम एनालिसिस देखें 

उम्मीदवार पेपर 2 के लिए सीटेट परीक्षा विश्लेषण 2022 (CTET Exam Analysis 2022 for Paper 2) में कठिनाई स्तर और अच्छे अटेम्प्ट्स की जानकारी यहां देख सकते हैं। उम्मीदवार सीटेट पेपर 2 एनालिसिस 2022 (CTET Paper 2 Analysis 2022) की मदद से संभावित परीक्षा स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

CTET 28 दिसंबर 2022 परीक्षा विश्लेषण पेपर 2 (CTET 28 December 2022 Exam Analysis Paper 2)

सेक्शन 

प्रश्नों की संख्या 

कठिनाई स्तर 

अच्छे प्रयास 

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)

30

मॉडरेट 

22-23

भाषा I (Language I (अनिवार्य))

30

आसान से थोड़ा कठिन 

25-27

भाषा II (Language II (अनिवार्य))

30

आसान से थोड़ा कठिन

25-27

अ. गणित और विज्ञान (Mathematics & Science (वैकल्पिक))

60

मॉडरेट 

23-24

ब. सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान (Social Studies & Social Science (वैकल्पिक))

60

आसान से थोड़ा कठिन

25-26

कुल 

150

मॉडरेट 

115-120

CTET 28 December 2022 Paper 2 Question Paper: प्रश्न पत्र डाउनलोड करें

परीक्षार्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी के साथ सीटेट 2022 पेपर 2 परीक्षा के लिए स्मृति-आधारित प्रश्नों की जांच कर सकते हैं।
CTET Question Paper 2022 (December 28) LIVE Updates: Paper 1, 2 PDF Download with Answer Key

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/ctet-28-december-2022-paper-2-analysis-check-exam-difficulty-level-good-attempts-answer-key-34663/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

परीक्षा अपडेट कभी न चूकें !!

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!