CUET UG Application Form 2023: इस दिन जारी होने वाला है सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म, तारीख देखें

Shanta Kumar

Updated On: February 01, 2023 02:40 PM

CUET UG Application Form 2023: सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2023 फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। डिटेल में जानकारी के लिए पूरा पढ़ें। 
सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2023

CUET UG Application Form 2023 Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में यूजी एडमिशन के लिए 2022 से आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने घोषणा की है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET-UG) परीक्षा 21 से 31 मई, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। पूरा शेड्यूल और पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध होगी।
यूपीएससी प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन 2023 शुरू - लाइव अपडेट
किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर सीयूईटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

CUET UG Application Form 2023 Date: इस दिन जारी होगा आवेदन पत्र

यूजीसी ने पूर्व में ही परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी है और ऐसे में अधिक सम्भावना है कि सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2023 फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में एप्लीकेशन फॉर्म भरने में सक्षम होंगे।

CUET UG Application Form 2023: ऐसे भर सकेंगे सीयूईटी का एप्लीकेशन फॉर्म

सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र 2023 भरने के लिए उम्मीदारों को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा, उसके बाद दिए गए निर्देश के अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म भरें, आवश्यक विवरण दर्ज करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करने के बाद फॉर्म का एक प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
एंट्रेंस एग्जाम और एडमिशन से संबंधित अन्य Education News के लिए CollegeDekho पर बने रहें। आप हमारी ई-मेल आईडी news@collegedekho.com पर भी हमें लिख सकते हैं।

/news/cuet-ug-application-form-2023-date-registration-likely-in-the-first-week-of-february-35798/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top