JEE Main Exam 2023 Student Reaction (24 January): परीक्षा के इस प्रश्न ने उड़ाए जेईई मेन परीक्षार्थियों के होश, सबने कहा, बहुत कठिन था पेपर

Shanta Kumar

Updated On: January 24, 2023 07:25 pm IST

JEE Main Exam 2023 Student Reaction (24 January): जेईई मेन 2023 पहले दिन के शिफ्ट 1 का समापन 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे हो गया है। मेमोरी-आधारित प्रश्नों और उत्तर कुंजी के साथ डिटेल में जानकारी दी गई है।
JEE Main Exam 2023 Student Reaction, जेईई मेन 2023 स्टूडेंट रिएक्शन,

JEE Main Exam 2023 Student Reaction (24 January): 24 जनवरी 2023 को जेईई मेन 2023 परीक्षा के पहले दिन के शिफ्ट 1 का समापन हो गया है। पहली मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ली गई। परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में ली आयोजित की गई है। इस न्यूज़ में जेईई मेन परीक्षा 2023 में शामिल हुए परीक्षार्थियों द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया के अनुसार कठिनाई स्तर को अपडेट किया गया है। पूछे गए टॉपिक्स की जानकारी यहां देख सकते हैं। 

जेईई मेन प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के प्रश्न शामिल हैं। परीक्षा में कुल 90 प्रश्न पूछे गए हैं जो तीन विषयों में समान रूप से विभाजित हैं। प्रत्येक विषय में 20 MCQ प्रश्न और 10 NAT प्रश्न होते थे, जिनमें से छात्र किसी 5 का उत्तर देने के लिए चुन सकते हैं। कुल मिलाकर, 60 प्रश्न एमसीक्यू से पूछे गए थे जिनका उत्तर देना अनिवार्य था और 30 वैकल्पिक एनएटी प्रश्न थे, छात्रों द्वारा कुल 15 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। NAT सहित सभी प्रश्नों के लिए नेगेटिव मार्किंग भी है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा जबकि प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- 

जेईई मेन 24 जनवरी 2023 पेपर एनालिसिस
जेईई मेन 24 जनवरी 2023 क्वेश्चन पेपर

JEE Main Exam 2023 Student Reaction (24 January): शिफ्ट 2 स्टूडेंट रिएक्शन यहां देखें   

स्टूडेंट रिएक्शन 
मुख्य रूप से केवल जेईई मेन स्पेसिफिक टॉपिक से थ्योरी के प्रश्न पूछे गए थे। शिफ्ट 2 के लिए जेईई मेन के आज के पेपर में स्टेट्स ऑफ मैटर से कोई प्रश्न नहीं था।
फिजिक्स मुख्य रूप से आसान था। केमिस्ट्री मध्यम मध्यम स्तर का था। गणित में भारी कैलकुलेशन वाले भ्रमित करने वाले प्रश्न पूछे गए थे।
एक उम्मीदवार से प्राप्त प्रतिक्रिया के अनुसार, भौतिकी की तुलना में गणित और रसायन विज्ञान को कठिन बताया गया।
साथ ही, पिछले वर्ष के सत्रों के औसत कठिनाई स्तर की तुलना में पेपर को तुलनात्मक रूप से आसान बताया गया।
केमिस्ट्री पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित थी।
फिजिक्स में सुबह की पाली के समान मुख्य रूप से फार्मूला आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
विषयों की तुलना करते समय, गणित में कैलकुलस आसान से मॉडरेट स्तर का था। लेकिन कई प्रकार के मिले हुए प्रश्न थे जो इस खंड को समग्र रूप से कठिन बना रहे थे।
शिफ्ट 2 में भी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से ज्यादा था।
NAT के प्रश्न फिजिकल केमिस्ट्री से अधिक पूछे गए थे।

JEE Main Exam 2023 Student Reaction (24 January): शिफ्ट 1 स्टूडेंट रिएक्शन यहां देखें 

स्टूडेंट रिएक्शन 
शिफ्ट 1 का पेपर मध्यम से कठिन स्तर का बताया गया।
पेपर में फिजिक्स सेक्शन सबसे कठिन पाया गया।
गणित के प्रश्न आसान से मध्यम लेकिन लंबे थे।
रसायन विज्ञान मध्यम कठिनाई स्तर का था और मुख्य रूप से सैद्धांतिक (Theoretical) था।
ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री को बराबर वेटेज दिया गया।
तीन अस्सेरसन रीज़न (assertion-reason) प्रश्न थे।
प्रश्न दोहराए नहीं गए थे, प्रश्न अवधारणा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से दोहराई गई थी।
केमिस्ट्री सिर्फ एनसीईआरटी की किताबों से थी।

ये भी पढ़ें- 
ऐसे करें लास्ट मिनट में जेईई मेन की तैयारी, आसानी से कर लेंगे क्रैक
टॉपर ने बताया कैसे शुरू करेंगे जेईई मेन परीक्षा, तो आएँगे अच्छे नंबर
जेईई मेन एग्जाम सेंटर पर लेकर गए ये सामान तो नहीं मिलेगी एंट्री
परीक्षा से एक दिन पहले करें ये जरूरी काम, बिना परेशानी दे सकेंगे जेईई मेन एग्जाम
परीक्षा से ठीक पहले क्या करना सही और क्या गलत, यहां जानें
परीक्षा के लिए जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो हो सकता है नुक्सान

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/jee-main-exam-2023-student-reaction-24-january-check-jee-main-examination-difficulty-level-topics-asked-35735/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम समाचार

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!