UP Board 12th Grade vs Marks 2023: यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट ग्रेड मार्क्स को प्रतिशत में बदलने का फार्मूला जानें

Munna Kumar

Published On:

यहां छात्रों की सुविधा के लिए ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Grading system in Hindi) को बता रहे हैं, जिससे रिजल्ट के बाद छात्रों को अपना रिजल्ट समझने में आसानी होगा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट (UP Board 10th and 12th Result 2023) आज दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023

UPMSP Result 2023 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट (UP Board 10th and 12th Result 2023) आज दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इससे पहले हम यहां छात्रों की सुविधा के लिए ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Grading system in Hindi) को बता रहे हैं, जिससे रिजल्ट के बाद छात्रों को अपना रिजल्ट समझने में आसानी होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Exam Grading System) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा निर्धारित किया जाता है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिपोर्ट कार्ड ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर संबंधित ग्रेड के साथ-साथ विषयवार मार्क्स को बताता है। यूपी बोर्ड की ग्रेडिंग सिस्टम लगभग सीबीएसई बोर्ड जैसी ही है।

यूपी बोर्ड 10th & 12th रिजल्ट 2023


यूपी बोर्ड परीक्षा में थ्योरी परीक्षा में 70 मार्क्स और प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के लिए 30 मार्क्स होते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं के लिए ग्रेडिंग सिस्टम (UP Board Grading system) लगभग एक जैसा ही है।
UP Board 10th Passing Marks 2023: यूपी बोर्ड में 10वीं पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? UP Board 12th Passing Marks 2023: यूपी में 12वीं पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2023 (UP Board 10th/12th Grading System 2023)

थ्योरी परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम नाइन-प्वाइंट बेस पर काम करता है। जिसमें 'A1' उच्चतम ग्रेड और 'E2' सबसे कम ग्रेड है। यूपी बोर्ड की थ्योरी परीक्षा पास करने के लिए जिस न्यूनतम ग्रेड की आवश्यकता होती है, वह 'D' है। बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। किसी भी विषय में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स लाने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा।

UPMSP 12th Result 2023: यूपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम

मार्क्स (प्रतिशत में)

ग्रेड

80-100

A

60-79

B

45-59

C

33-44

D

33 से कम

E

UP Board 12th Grading System: ऐसे करें GPA कैलकुलेट

GPA फॉर्मूला = प्रत्येक विषय में प्राप्त ग्रेड अंकों के योग को विषयों की कुल संख्या से विभाजित करें।

  • कुल ग्रेड अंक = 38
  • इसे विषयों की संख्या (यानी 5) = 38/5 से विभाजित करें
  • जो उत्तर आएगा वो आपका GPA होगा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड की हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से लेकर 03 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 58,85,745 छात्र शामिल हुए हैं। इसमें हाईस्कूल यानी 10वीं के कुल छात्रों की संख्या 31,16,487 है, वहीं इंटरमीडिएट यानी 12वीं के कुल छात्रों की संख्या 27,69,258 है।
एडमिशन और एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित न्यूज के लिए एजुकेशन न्यूज देखते रहें। आप हमारी ईमेल आईडी news@collegedekho.com पर भी लिख सकते हैं।

/news/up-board-12th-result-2023-how-to-convert-grade-into-marks-39523/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top