दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ 2025-26 (Delhi NMMS Cutoff 2025-26 In Hindi)
दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ 2025-26 (Delhi NMMS Cutoff 2025-26 In Hindi) की जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। जनरल,OBC, SC और ST के लिए केटेगरी-वाइज NMMS कटऑफ मार्क्स देखें।
दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ 2025-26 (Delhi NMMS Cut Off 2025-26 In Hindi): प्रतिवर्ष 8वीं कक्षा के लाखों छात्र दिल्ली एनएमएमएस (Delhi NMMS) एग्जाम देते हैं, इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को प्रति माह 1000 रुपये की स्कॉलरशिप राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती हैं। दिल्ली एनएमएमएस का लाभ उठाने के लिए छात्रों को दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ 2025-26 (Delhi NMMS Cut Off 2025-26) को पूरा करना बहुत जरुरी है। दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ दिल्ली NMMS रिजल्ट (NMMS Delhi Result) के साथ जारी की जाती है । इस लेख में छात्र दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ 2025-26 (Delhi NMMS Cut Off 2025-26 In Hindi) जान सकते हैं, जिससे उन्हें पता चलेगा कि दिल्ली एनएमएमएस 2025-26 को पास करने के लिए कितने मार्क्स की आवश्यकता है। इसलिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें।
दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ 2025-26 (Delhi NMMS Cut Off 2025-26 in Hindi) : हाईलाइट
शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा की कटऑफ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई हाईलाइट टेबल देखें।
विवरण | जानकारी |
दिल्ली एनएमएमएस आयोजक | शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार |
NMMS फुल फॉर्म | नेशनल मेन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप |
दिल्ली एनएमएमएस ऑफिशियल वेबसाइट | edudel.nic.in. |
दिल्ली एनएमएमएस एग्जाम डेट 2025-26 | 7 दिसंबर, 2025 (संभावित) |
दिल्ली एनएमएमएस रिजल्ट डेट 2025-26 | मार्च, 2026 |
दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ 2025-26 (Delhi NMMS Cut Off 2025-26 in Hindi)
दिल्ली एनएमएमएस का रिजल्ट मार्च, 2026 में जारी होने की संभावना है, जिसके कुछ समय बाद (Delhi NMMS Cut Off 2025-26) की घोषणा इसकी ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in. पर की जाएगी। नीचे दी गई टेबल से आप एनएमएमएस दिल्ली केटेगरी-वाइज संभावित कटऑफ देखें।
केटेगरी | दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ (संभावित) |
जनरल | 128-138 मार्क्स |
ओबीसी | 120-130 मार्क्स |
एससी | 112-122 मार्क्स |
एसटी | 105-115 मार्क्स |
दिल्ली एनएमएमएस कटऑफ 2025 कैसे देखें? (How to Check Delhi NMMS Cut Off 2025 in Hindi?)
यदि आप (Delhi NMMS 2025-26) की कटऑफ जानना चाहते हैं, तो इसे देखने के लिए सरल तरीका स्टेप बाय स्टेप यहां बताया गया है:-
- सबसे पहले दिल्ली एससीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in. पर जाए ।
- होमपेज पर दिल्ली NMMS एग्जाम 2025-26 सेक्शन ढूंढ़ें।
- Delhi NMMS Result या कटऑफ मार्क्स लिंक पर क्लिक करें।
- जिसके बाद स्क्रीन पर कटऑफ शो होगा।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ देखें।
- फ्यूचर रेफ़्रेन्स के लिए कटऑफ मार्क्स की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
