JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें?
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) द्वारा सिविल सर्विसेज एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। आप ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in से JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक भर सकते हैं। JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? यह जानने के लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।
JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to fill JPSC Application Form 2026 in Hindi?) :झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) द्वारा 29 जनवरी 2026 को झारखण्ड कम्बाइंड सिविल सर्विसेज कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन 103 ग्रुप A और ग्रुप B गज़टेड पदों के लिए जारी कर दिया गया हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in से JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक भर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस UR/EWS/EBC केटेगरी के लिए 100 रुपये और झारखंड के SC/ST/ केटेगरी के लिए 50 रुपये हैं। अप्लाई करने के लिए आपके पास मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी या एजुकेशनल इंस्टीटूशन से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहलेJPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to fill JPSC Application Form 2026 in Hindi?)यह अवश्य पढ़ें।
ये भी पढ़ें :JPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन
JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 इम्पोर्टेन्ट डेट (JPSC Application Form 2026 Important Date in Hindi)
छात्र नीचे दिए गए टेबल सेJPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 डेट (JPSC Application Form 2026 Date in Hindi)जान सकते हैं।| इवेंट | डेट |
| JPSC 2026 नोटिफिकेशन डेट | 29 जनवरी 2026 |
| JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 शुरू डेट | 31 जनवरी 2026 |
| JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने की लास्ट डेट | 14 फरवरी 2026 |
| JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 फीस जमा करने की लास्ट डेट | 16 फरवरी 2026 |
| JPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2026 डेट | 8 मार्च 2026 |
| JPSC मेन्स एग्जाम 2026 डेट | 2 से 4 मई 2026 तक |
ये भी पढ़ें :JPSC ड्रग इंस्पेक्टर वैकेंसी 2026
JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to fill JPSC Application Form 2026 in Hindi?)
JPSC ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहलेJPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to fill JPSC Application Form 2026 in Hindi?)यह नीचे दिए गए स्टेप्स से जानें।- सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "ऑनलाइन एप्लीकेशन" वाले हिस्से में जाएं और JPSC 01/2026 एग्जाम के लिंक पर क्लिक करें। (फॉर्म भरने से पहले वहाँ दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ें)।
- "न्यू रजिस्ट्रेशन" पर क्लिक करें, अपनी बेसिक जानकारी भरें और सबमिट कर दें।
- ID और पासवर्ड फॉर्म जमा होते ही आपके ईमेल पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें और "Apply Now" पर क्लिक करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और पते की जानकारी सही-सही भरें। अपनी साफ फोटो और साफ सिग्नेचर (हस्ताक्षर) स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के हिसाब से परीक्षा की एग्जाम ऑनलाइन जमा करें। सुनिश्चित करें कि पेमेंट सफल हो गया है।
- अंत में, भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
JPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने हेतु आवश्यक कंडीशन एवं इंस्ट्रक्शन (Necessary conditions and instructions for filling JPSC Application Form 2026)
- आपको JPSC की वेबसाइट पर OTR (One Time Registration) सिस्टम के जरिए आवेदन करना होगा। इसका मतलब है कि आपको अपनी मुख्य जानकारी एक बार पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
- आपके पास आपके सभी जरूरी सर्टिफिकेट और मार्कशीट आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले के होने चाहिए। आखिरी तारीख के बाद बने हुए सर्टिफिकेट मान्य नहीं होंगे।
- फॉर्म आपको खुद ही भरना है। अगर आप कोई गलत जानकारी देते हैं, कोई जानकारी छुपाते हैं या अधूरी जानकारी भरते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी।
- यदि आपकी जानकारी गलत या आधी-अधूरी पाई जाती है, तो JPSC को आपकी उम्मीदवारी (Candidature) रद्द करने का पूरा अधिकार है।
- अपना खुद का चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही फॉर्म में भरें। किसी दोस्त या साइबर कैफे वाले का नंबर न दें।
- फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट का इंतजार न करें। अंतिम दिनों में वेबसाइट या बैंक सर्वर जाम हो सकता है।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद तुरंत लॉगिन करके भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म की दो प्रिंट कॉपी और पेमेंट रिसीप्ट को फ्यूचर के लिए सेव डाउनलोड करके रख लें।
ये भी पढ़ें :JSSC झारखंड कक्षपाल वैकेंसी 2026