इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 आवेदन शुरू: यहां से करें अप्लाई
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 31 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है। 28740 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से अप्लाई करें।GDS अप्लाई ऑनलाइन का प्रोसेस यहाँ जानें।
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 (India Post GDS Recruitment 2026 in Hindi) :डिपार्टमेंट ऑफ़ पोस्ट द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 28 जनवरी, 2026 को 28740 रिक्त पदों के लिए जारी कर दी गयी हैं। पोस्ट ऑफिस GDS के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 31 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम डेट 16 फरवरी 2026 हैं। आप ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 18 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं पास की है और जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है वह पोस्ट ऑफिस GDS के लिए अप्लाई कर सकते हैं।पोस्ट ऑफिस वेकन्सी 2026 (Post Office Vacancies 2026 in Hindi)की डिटेल जानकारी यहाँ प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें :इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2026
GDS पोस्ट ऑफिस 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन (GDS Post Office 2026 Official Notification) : डाउनलोड करें
GDS अप्लाई ऑनलाइन करने से पहले छात्र ऑफिशियल नोटिफिकेशन पहले जरूर पढ़ें। आप यहाँ सेपोस्ट ऑफिस GDS 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Post Office GDS 2026 Official Notification)डाउनलोड कर सकते हैं।पोस्ट ऑफिस GDS 2026 (Post Office GDS 2026) : ओवरव्यू
आप यहाँ से GDS अप्लाई ऑनलाइन करने से पहलेGDS पोस्ट ऑफिस 2026 (GDS Post Office 2026 in Hindi)का इम्पोर्टेन्ट ओवरव्यू पॉइंट्स देख लें।| पर्टिकुलर | डिटेल्स |
| डिपार्टमेंट का नाम | मिनिस्ट्री ऑफ़ कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ़ पोस्ट |
| पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवा (GDS) |
| विज्ञापन संख्या | 17-37/2025-GDS (Pt.I) |
| रिक्त पदों की संख्या | 28740 |
| नोटिफिकेशन जारी डेट | 28 जनवरी, 2026 |
| जॉब लोकेशन | पूरे भारत में |
| सिलेक्शन प्रोसेस | 10वीं के मार्क्स पर आधारित मेरिट लिस्ट |
| आयु सीमा | 18- 40 वर्ष |
| एप्लीकेशन फीस | General/OBC/EWS (पुरुष): ₹100 SC/ST/महिला/दिव्यांग: कोई फीस नहीं (नि:शुल्क)। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | indiapostgdsonline.gov.in |
ये भी पढ़ें :इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) वैकेंसी 2026
GDS अप्लाई ऑनलाइन महत्वपूर्ण डेट 2026 (GDS Apply Online Important Date 2026 in Hindi)
पोस्ट ऑफिस GDS 2026ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नीचे दी गई टेबल में उम्मीदवारGDS ऑनलाइन अप्लाई डेट 2026 (GDS Online Apply Date 2026 in Hindi)चेक कर सकते हैं।| इवेंट | डेट |
| पोस्ट ऑफिस GDS 2026 नोटिफिकेशन डेट | 28 जनवरी, 2026 |
| पोस्ट ऑफिस GDS 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू | 31 जनवरी, 2026 |
| पोस्ट ऑफिस GDS 2026 एप्लीकेशन लास्ट डेट | 16 फरवरी 2026 |
| पोस्ट ऑफिस GDS 2026 करेक्शन विंडो | 18 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक |
| पोस्ट ऑफिस GDS 2026 मेरिट लिस्ट जारी डेट | सूचित किया जाएगा। |
GDS अप्लाई ऑनलाइन 2026 प्रोसेस (GDS Apply Online 2026 Process in Hindi)
पोस्ट ऑफिस वेकन्सी 2026 (Post Office Vacancies 2026)के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का स्टेप्स नीचे दिया गया हैं।स्टेप 1:रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वैलिडेट करें।
अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और 10वीं पास करने का वर्ष दर्ज करें।
स्टेप 2:ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें
रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन करें।
अपना सर्कल चुनें (जैसे- बिहार, झारखंड, दिल्ली आदि)।
अपनी एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन और पता भरें।
स्टेप 3:डॉक्यूमेंट अपलोड करें
फोटो: 50kb से कम JPG फॉर्मेट में होना चाहिए।
सिंगनेचर 20kb से कम में होना चाहिए।
10वीं की मार्कशीट: यदि बोर्ड द्वारा ग्रेड सिस्टम है, तो उसे मार्क्स में बदलने का ध्यान रखें।
स्टेप 4:प्रेफरेंस चुने
यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप जिस डिवीजन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, वहाँ के उपलब्ध गाँवों/डाकघरों की लिस्ट में से अपनी पसंद की प्राथमिकता (1, 2, 3...) चुनें।
स्टेप 5:फीस पेमेंट करें
General/OBC/EWS (पुरुष): ₹100
SC/ST/महिला/दिव्यांग: कोई फीस नहीं (नि:शुल्क)।