जेईई मेन 2026 में 60,000 रैंक के लिए एक्सपेक्टेड कॉलेजों की लिस्ट (List of Colleges Expected for 60,000 Rank in JEE Main 2026)
इस आर्टिकल में 60,000 की जेईई मेन 2026 रैंक के लिए एक्सपेक्टेड कॉलेजों की लिस्ट दी गई है, साथ ही उपलब्ध कोर्सेस भी दिए गए हैं, जिनमें उम्मीदवार एडमिशन ले सकेंगे।
जेईई मेन 2026 में 60,000 रैंक के लिए एक्सपेक्टेड कॉलेजों की लिस्ट (List of Colleges Expected for 60,000 Rank in JEE Main 2026 In Hindi):
60,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक जैसे NIT पटना, NIT श्रीनगर और NIT मिजोरम में एडमिशन ले सकते हैं। जेईई मेन्स 2026 एग्जाम में 60,000 रैंक को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा बनाए गए कठिनाई के स्तर को ध्यान में रखते हुए JEE मेन्स में एक एवरेज रैंक माना जाता है। 60,000 रैंक के साथ उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग प्रोसेस के माध्यम से कुछ लोकप्रिय NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन पाने की उम्मीद कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 में 60,000 रैंक के लिए कॉलेजों की लिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लेख को देख सकते हैं। यह डेटा जॉइंट सीट आवंटन प्राधिकरण द्वारा जारी पिछले वर्ष के कटऑफ डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिशन की संभावनाओं का अनुमान लगाने के लिए नीचे दी गई जानकारी को एक बुनियादी संदर्भ के रूप में लें।
यह भी पढ़ें |
जेईई मेन्स पर्सेंटाइल 2026 में 60,000 रैंक (60,000 Rank in JEE Mains Percentile 2026)
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, जेईई मेन 2026 का रिजल्ट पर्सेंटाइल के रूप में जारी करता है। उम्मीदवार जेईई मेन्स पर्सेंटाइल में 60,000 रैंक के लिए एक्सपेक्टेड पर्सेंटाइल के बारे में डिटेल्स देख सकते हैं। पिछले वर्ष के ट्रेंड और एनालिसिस के अनुसार, जेईई मेन 2025 में 60,000 रैंक 94.98 पर्सेंटाइल स्कोर के बराबर हो सकती है। छात्र जेईई मेन 2026 मार्क्स VS पर्सेंटाइल VS रैंक के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी जा सकते हैं।
जेईई मेन 2026 में 60,000 रैंक के लिए कॉलेजों की लिस्ट (List of Colleges for 60,000 Rank in JEE Main 2026)
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में जेईई मेन 2026 एग्जाम में 60,000 रैंक के लिए एक्सपेक्टेड कॉलेजों की लिस्ट देख सकते हैं।
कॉलेज का नाम | एक्सपेक्टेड कोर्स जिसमें एडमिशन संभव हो सकता है | 60,000 से 61,000 रैंक रेंज के लिए एक्सपेक्टेड जाति केटेगरी एडमिशन प्राप्त करने की उम्मीद है |
डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी , जालंधर | बायोटेक्नोलॉजी | ओपन |
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पटना | मेकैनिकल इंजीनियरिंग विथ स्पेशलाइजेशन इन मैन्युफैक्चरिंग एंड इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग | ओपन |
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी,अरुणाचल प्रदेश | सिविल इंजीनियरिंग | ओपन |
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, श्रीनगर | मेटलर्जिकल एंड मैटीरियल्स इंजीनियरिंग | ओपन |
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेघालय | सिविल इंजीनियरिंग | ओपन |
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी,पुडुचेरी | कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग | ओपन |
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, अरुणाचल प्रदेश | मैकेनिकल इंजीनियरिंग | ओपन |
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मिजोरम | सिविल इंजीनियरिंग | ओपन |
संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी | केमिकल इंजीनियरिंग | ओपन |
इंस्ट्रूमेंटेशन और कण्ट्रोल इंजीनियरिंग | ओपन | |
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी, कटरा, जम्मू और कश्मीर | इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | अनुसूचित जनजाति |
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ | प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग | ओपन |
सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कोकराझार, असम | इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग | ओपन |
नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग | बायोमेडिकल इंजीनियरिंग | ओपन |
जम्मू केंद्रीय यूनिवर्सिटी | इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | ओपन |
गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मालदा, पश्चिम बंगाल | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ओपन |
JoSAA काउंसलिंग 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक से अधिक विकल्प भरें। इस लेख के माध्यम से, उम्मीदवार जेईई मेन 2026 में 60,000 रैंक के लिए एक्सपेक्टेड कॉलेजों की लिस्ट और कोर्सेस की जाँच कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें |
संबंधित लेख |