CUET UG 2023: परीक्षा में बैठने से पहले जान लें सीयूईटी एग्जाम में होते हैं कितने सब्जेक्ट, डिटेल चेक करें
सीयूईटी 2023 तीन भाग में आयोजित की जा रही है। इस साल एक छात्र अधिकतम 10 विषयों तक का चुनाव कर सकता है। इससे पहले छात्र अधिकतम 6 विषय ही परीक्षा देने के लिए चुन सकते थे। डिटेल्स न्यूज के लिए नीचे पढ़ें।
CUET UG 2023: सीयूईटी एग्जाम एक राष्ट्रीय स्तर की एंट्रेंस परीक्षा है, जो 12वीं के बाद कई अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के लिए एडमिशन प्रदान करती है। इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने से पहले इससे छात्रों को संबंधित योग्यता और अन्य जरूरी नियमों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। यानी मोटे तौर पर छात्र इस बात को समझ लें कि सीयूईटी के लिए उन्हीं विषयों को चुनें जो उन्होंने 12वीं में लिए हैं। हालांकि इस साल एक छात्र अधिकतम 10 विषयों तक का चुनाव कर सकता है। इससे पहले छात्र अधिकतम 6 विषय ही परीक्षा देने के लिए चुन सकते थे।
तीन पार्ट में होती है परीक्षा
 सीयूईटी के तहत होने वाली जनरल नॉलेज की परीक्षा कुछ कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए जरूरी है। सीयूईटी 2023 तीन भाग में आयोजित की जा रही है। इसके पहले भाग को दो खंडों में बांटा गया है। पहले भाग में 13 और दूसरे भाग में 20 भाषाएं शामिल हैं। छात्र को 33 भाषाओं में से कम से कम किसी एक भाषा के पेपर में शामिल होना जरूरी है।
 
 प्रवेश परीक्षा के दूसरे खंड में 27 डोमेन स्पेसफिक विषय होते हैं, यानी वे विषय जो छात्र ने 12वीं में पढ़े हैं और उसी के आधार पर आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। तीसरा भाग सामान्य ज्ञान का है। डीयू के ज्यादातर प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेट को दूसरे खंड में से कम से कम तीन विषयों को चुनना होता है। दूसरे खंड को दो पार्ट में बांटा गया है, जैसे B1 और B2। इनमें से कैंडिडेट को बहुत ही सावधानी से चुनाव करना होता है।
सीयूईटी पासिंग अंक 2023
सीयूईटी 2023 को पास करने के लिए उम्मीदवारों को लगभग 300-400 अंक स्कोर करना होता है। हालांकि यदि कोई छात्र किसी विशिष्ट विश्वविद्यालय में एडमिशन प्राप्त करना चाहता है, तो उसे CUET एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के माध्यम से जाना चाहिए और उसी के लिए टार्गेट सेट करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि कुछ विश्वविद्यालय सीयूईटी को 85% वेटेज प्रदान करते हैं और शेष 15% वेटेज की गणना पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर करते हैं।
सीयूईटी 2023 एग्जाम लैंग्वेज
स्ट्रीम  | भाषा  | 
सेक्शन IA  | तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असमिया, पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू  | 
सेक्शन IB  | चीनी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, नेपाली, फारसी, अरबी, इतालवी, सिंधी, कोंकणी, कश्मीरी, बोडो, डोगरी, जापानी, मैथिली, संथाली, तिब्बती, मणिपुरी, रूसी और संस्कृत  | 
सीयूईटी 2023 एग्जाम सब्जेक्ट
अकाउंटेंसी/ बुककीपिंग  | जीव विज्ञान / जैविक  | 
समाज शास्त्र  | संस्कृत  | 
राजनीति विज्ञान  | एंथ्रोपोलॉजी  | 
ललित कला/दृश्य कला (मूर्तिकला/पेंटिंग)/वाणिज्यिक कला  | रसायन विज्ञान  | 
कंप्यूटर विज्ञान/सूचना विज्ञान अभ्यास  | इंजीनियरिंग ग्राफिक्स  | 
एग्रीकल्चर  | पर्यावरण अध्ययन  | 
अर्थशास्त्र / व्यापार अर्थशास्त्र  | अध्ययन / जैव प्रौद्योगिकी / जैव रसायन  | 
बिजनेस स्टडीज  | उद्यमिता (Entrepreneurship)  | 
भौतिक विज्ञान  | गणित  | 
कला प्रदर्शन- (i) नृत्य (कथक/भरतनाट्यम/कथकली/ओडिसी/कुचिपुड़ी/मणिपुरी) (ii) नाटक-रंगमंच (iii) संगीत जनरल (हिंदुस्तानी)/(कर्नाटक)/(रवींद्र संगीत)/(तालवादक)/ (गैर-तालवादक)  | शारीरिक शिक्षा / राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) / योग  | 
गृह विज्ञान  | मनोविज्ञान  | 
मास मीडिया / मास कम्युनिकेशन  | ज्ञान परंपरा-प्रथाएं भारत  | 
इतिहास  | विधिक अध्ययन (Legal Studies)  | 
भूगोल / भूविज्ञान  | -  | 
सीयूईटी 2023 से संबंधित न्यूज और एजुकेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें!