बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026 in Hindi)
बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026 in Hindi) की लास्ट डेट 9 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दी गयी है। एप्लीकेशन प्रोसेस, फीस इस लेख में पढ़ें।
बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026 in Hindi):बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बिहार डीएलएड 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट (Bihar D.El.Ed 2026 Last date) को बढ़ा दी है। बीएसईबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार बिहार डीएलएडउम्मीदवार अब 9 जनवरी 2026 तक बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026) भर कर जमा कर सकते हैं।पहले आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 24 दिसंबर 2025 तक थी।बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म सत्र 2026-2028 (Bihar D.El.Ed Application Form Session 2026-2028)के लिए 11 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार शिक्षा के क्षेत्र में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) करना चाहते हैं वें बिहार विद्यालय शिक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस लेख से छात्रबिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म 2026-28 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026-28 in Hindi)एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, फीस, डेट, एप्लीकेशन प्रोसेस आदि जान सकते हैं।
बिहार डी.एल.एड (D.El.Ed) एप्लीकेशन फॉर्म 2026-28 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026-28 in Hindi): हाइलाइट्स
यदि आप भी बिहार से डी.एल.एड करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको नीचे दी गई बिहार डी.एल.एड (D.El.Ed) एप्लीकेशन फॉर्म हाइलाइट्स 2026-28 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026-28 in Hindi) टेबल जरूर देखना चाहिए।
विवरण | हाइलाइट्स |
कोर्स का नाम | डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) |
कोर्स अवधि | 2 साल |
बिहार डी.एल.एड एलिजिबिलिटी | 12वीं पास (50% मार्क्स के साथ) |
एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
बिहार डी.एल.एड ऑनलाइन एप्लीकेशन डेट 2026 | 11 दिसंबर, 2025 |
| बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन लास्ट डेट 2026 | 9 जनवरी, 2026 (नई डेट) |
बिहार डी.एल.एड ऑफिशियल वेबसाइट | bboseonline.bihar.gov.in |
बिहार डी.एल.एड (D.El.Ed) एप्लीकेशन फॉर्म 2026-28 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026-28 in Hindi): एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
बिहार राज्य में डी.एल.एड कोर्स करने के लिए आपको बोर्ड द्वारा निर्धारित बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026-28 (Bihar D.El.Ed Application Form Eligibility Criteria 2026-28) को पूरा करना होगा। नीचे दी गई एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को ध्यान से पढ़ें।
- बिहार डी.एल.एड आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% मार्क्स के साथ पास होना चाहिए।
- आरक्षित तथा विकलांग केटेगरी में आने वाले उम्मीदवार 45% मार्क्स के साथ पास होने चाहिए।
बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म 2026-28 कैसे भरें? (How to Fill Bihar D.El.Ed Application Form 2026-28 in Hindi)
जो उम्मीदवार बिहार डी.एल.एड में एडमिशन लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जनवरी 2026 में भर सकते है। नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आप फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 1: बिहार विद्यालय शिक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन 2026 की लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, इत्यादि दाल कर आवेदन करें
स्टेप 4: सभी ज़रूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें
स्टेप 5: फीस का भुगतान करें
बिहार डी.एल.एड (D.El.Ed) एप्लीकेशन फॉर्म 2026-28 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026-28 in Hindi): एप्लीकेशन फीस
अगर आप बिहार डी.एल.एड (D.El.Ed) एप्लीकेशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने की फीस जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।
केटेगरी | फीस |
सामान्य/OBC/EBC | 960 रुपए |
ST/SC/PwD | 760 रुपए |
बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म 2026-28 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026-28 in Hindi) के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स
बिहार डी.एल.एड (D.El.Ed) एप्लीकेशन फॉर्म 2026-28 (Bihar D.El.Ed Application Form 2026-28 in Hindi) भरने से पहले ज़रूरी डाक्यूमेंट्स का ध्यान रखना आवशयक है। बिहार डी.एल.एड एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गयी है:
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- बिहार का आवासीय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- स्कैन किए हुए फोटो और सिग्नेचर
यह भी जानें:
| बिहार डी.एल.एड टॉप कॉलेजेस 2026 | |
| बिहार डी.एल.एड एडमिट कार्ड 2026 | बिहार डी.एल.एड रिजल्ट 2026 |
| बिहार D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम सिलेबस 2026 | -- |