बीएससी एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम 2026 (B.Sc Agriculture Entrance Exam 2026): एग्जाम डेट और एडमिशन प्रोसेस की पूरी जानकारी देखें
यदि आप बीएससी एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम 2026 (B.Sc Agriculture Entrance Exam 2026) के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां कुछ एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट दी गई है। बीएससी एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम फीस, पात्रता आदि इस लेख में जानें।
बीएससी एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम 2026 (B.Sc Agriculture Entrance Exam 2026 in Hindi): यदि आप 12वीं के बाद कृषि क्षेत्र में अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बैचलर ऑफ साइंस इन एग्रीकल्चर एक बेहतरीन विकल्प है। बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन के लिए देशभर में कई अलग-अलग बीएससी एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम 2026 (B.Sc Agriculture Entrance Exam 2026) होते हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन स्टेट लेवल पर किया जाता है। इच्छुक छात्र बीएससी एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम 2026 (B.Sc Agriculture Entrance Exam 2026 in Hindi) संबधित डेट और एडमिशन प्रोसेस आदि की जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
बीएससी एग्रीकल्चर की प्रवेश परीक्षाएं 2026 (B.Sc Agriculture Entrance Exams 2026 in Hindi)
बैचलर ऑफ साइंस इन एग्रीकल्चर (B.Sc Agriculture) में एडमिशन लेने के लिए कई नेशनल और स्टेट लेवल की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिनमे से कुछ प्रमुख परीक्षाएं CUET, ICAR AIEEA, राजस्थान जेईटी आदि हैं। इन एग्जाम में कटऑफ प्राप्त करने वाले छात्रों को देश के बेस्ट कॉलेजेस से बैचलर ऑफ साइंस इन एग्रीकल्चर (B.Sc Agriculture) की शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलता है। यहां बीएससी एग्रीकल्चर की प्रवेश परीक्षाएं (B.Sc Agriculture Entrance Exams) की लिस्ट देखें।
आईसीएआर एआईईईए 2026 (ICAR AIEEA 2026)
यह ऑल इंडिया लेवल का एग्जाम है जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कराया जाता है। इसकी कुछ मुख्य बातें नीचे दी गई टेबल में देखें:
ICAR AIEEA का पूरा नाम | इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन |
एग्जाम डेट 2026 | जुलाई, 2026 |
एग्जाम फीस | 600 से 1300 रुपये |
एलिजिबिलिटी | 12 कक्षा (50+ प्रतिशत) |
बीएससी एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम 2026 (B.Sc Agriculture Entrance Exam 2026 in Hindi)
बैचलर ऑफ साइंस इन एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन के लिए देश भर में कई एग्जाम होते हैं। कुछ राज्य एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से एडमिशन लेते हैं और कुछ राज्य मेरिट बेस्ड तथा कुछ राज्य CUET के आधार पर। यहां आप भारत में होने वाले बीएससी एग्रीकल्चर प्रवेश परीक्षा 2026 (B.Sc Agriculture Entrance Exam 2026 in Hindi) की लिस्ट, एग्जाम डेट और एलिजिबिलिटी आदि देख सकते हैं:
एंट्रेंस एग्जाम के नाम | राज्य | एप्लीकेशन डेट (संभावित) | एग्जाम डेट 2026 (संभावित) |
राजस्थान जेईटी (JET Agriculture) | राजस्थान | अप्रैल, 2026 - मई, 2026 | जून 2026 |
उत्तर प्रदेश सीईटी (UPCATET) | उत्तर प्रदेश | मार्च, 2026 - मई, 2026 | जून, 2026 |
बिहार सीईटी बीएए (BCECE Agriculture) | बिहार | मई, 2026 तक | जून, 2026 |
एमपी पीएटी (MP PAT) | मध्य प्रदेश | जून, 2026 | जुलाई, 2026 |
सीयूईटी (CUET) | नेशनल | मार्च 2026 - मार्च 2026 | मई, 2026 - जून, 2026 |
एमएचटी सीईटी (MHT CET) | महाराष्ट्र | जनवरी, 2026 - फरवरी, 2026 | अप्रैल, 2026 - अप्रैल, 2026 |
| CCS हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी | हरियाणा | मई, 2026 | मेरिट बेस्ड |
| जेसीईसीई (JCECE) | झारखंड | अप्रैल, 2026 - मई, 2026 | मेरिट बेस्ड |
| सीजी पीएटी (CG PAT) | छत्तीसगढ़ | मार्च, 2026 - अप्रैल, 2026 | मई, 2026 |
बीएससी एग्रीकल्चर एडमिशन प्रोसेस कैसे कंडक्ट होता है? (How is the B.Sc Agriculture Admission Process Conducted in Hindi?)
जैसा कि सभी स्टेट के लिए अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए जाते हैं, इन सभी परीक्षाओं में आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स करना चाहते हैं, तो एडमिशन प्रोसेस नीचे दी गई टेबल में देखें:
विवरण | जानकारी |
सबसे पहले एप्लिकेशन फॉर्म भरें | एग्जाम में आवेदन करने के लिए आपको वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है |
एग्जाम की सभी जरुरी डेट | एग्जाम बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन की जाती है |
रिजल्ट और मेरिट लिस्ट | एग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट निकलती है |
काउंसलिंग | मेरिट के आधार पर कॉलेज अलॉट किये जाते हैं |
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन | काउंसलिंग के बाद डाक्यूमेंट जमा कराकर एडमिशन पूरा होता है |
ये भी चेक करें-
ऐसे ही बीएससी एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम 2026 (BSc Agriculture Entrance Exam 2026) संबधित सभी जानकारी के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें।
