FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 कब आएगा?
FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 फरवरी 2026 में घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार इस लेख में FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट डेट 2026 (FMGE January Exam Result Date 2026) के साथ-साथ रिजल्ट चेक करने का तरीका जानें औररिजल्ट में उल्लिखित डिटेल देखें।
FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 कब आएगा? यह सवाल मेडिकल छात्रों के बीच चर्चा का विषय है। जनवरी में हुए FMGE एग्जाम के लिए रिजल्ट नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) द्वारा जारी किया जाएगा। FMGE एग्जाम दिसंबर 2025 सेशन के लिए 17 जनवरी, 2026 को आयोजित किया गया था जिसके लिए FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 (FMGE January Exam Result 2026) फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। हालांकि, NBEMS FMGE रिजल्ट निर्धारित डेट से जल्दी भी जारी कर सकता है। उम्मीदवार इस लेख में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) के लिए डेट, रिजल्ट चेक करने का तरीका और रिजल्ट में उल्लिखित विवरण देख सकते हैं।
यह भी देखें:FMGE 2026 में अच्छा स्कोर क्या है?
FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 (FMGE January Exam Result 2026): ओवरव्यू
FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 का ओवरव्यू नीचे दी गई टेबल में देखें।| विवरण | डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) |
| संचालक | नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) |
| रिजल्ट डेट | फरवरी 2026 |
| रिजल्ट का फॉर्मेट | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | natboard.edu.in |
यह भी देखें:यदि आप एफएमजीई 2025 के लिए क्वालिफाई नहीं करते हैं तो क्या करें?
FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट डेट 2026 (FMGE January Exam Result Date 2026)
जनवरी में हुए FMGE एग्जाम के लिए रिजल्ट जल्द ही NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी दे टेबल में FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट डेट 2026 (FMGE January Exam Result Date 2026) जानें।| इवेंट्स | डेट |
| FMGE एप्लीकेशन डेट | 14 नवंबर, 2025 |
| FMGE एग्जाम डेट | 17 जनवरी, 2026 |
| FMGE रिजल्ट डेट | 17 फरवरी, 2026 |
| FMGE स्कोरकार्ड जारी डेट | रिजल्ट जारी होने के 1 हफ्ते के अंदर |
| FMGE पासिंग सर्टिफिकेट जारी डेट | अपडेट किया जाएगा |
यह भी देखें:FMGE 2025 के बाद क्या करें?
FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check FMGE January Exam Result 2026?)
FMGE जनवरी में हुए एग्जाम का रिजल्ट NBEMS द्वारा जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह के अंदर, स्कोर कार्ड, यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदक लॉगिन के माध्यम से उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिएउपलब्ध हो जाएगा। जिन मेडिकल छात्रों ने FMGE एग्जाम 2026 दिया है वह नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 (FMGE January Exam Result 2026) चेक कर सकते हैं।- NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- ऊपर उपलब्ध सेक्शन में एग्जामिनेशन में 'स्क्रीनिंग टेस्ट सेक्शन' में से FMGE पर चुनें।
- दिसंबर 2025 सेक्शन के अंतर्गत रिजल्ट पर क्लिक करें।
- FMGE 2026 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- FMGE 2026 रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए सेव करें।
FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in FMGE January Exam Result 2026)
FMGE रिजल्ट में उम्मीदवार को अपनी डिटेल्स चेक करनी चाहिए। नीचे दी गई लिस्ट में FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in FMGE January Exam Result 2026) देख सकते हैं।- उम्मीदवार का रोल नंबर
- उम्मीदवार की एप्लीकेशन आईडी
- उम्मीदवार का टोटल स्कोर (300 में से)
- उम्मीदवार के रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल)