MP PAT स्कोर 2026 स्वीकार करने वाले कॉलेजों की लिस्ट (List of Colleges Accepting MP PAT Score 2026)
MP PAT स्कोर 2026 को स्वीकार करने वाले कॉलेजों की लिस्ट में राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, पीके यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय यूनिवर्सिटी आदि शामिल हैं। पूरी लिस्ट यहाँ देखें।
MP PAT स्कोर 2026 स्वीकार करने वाले कॉलेजों की लिस्ट (List of Colleges Accepting MP PAT Score 2026): MP PAT एग्जाम, जिसे मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के रूप में भी जाना जाता है, छात्रों को एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में ग्रेजुएशन लेवल के कोर्सेस में एडमिशन देने के लिए वार्षिक आधार पर आयोजित की जाती है। जो छात्र MP PAT 2026 एग्जाम के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें MP PAT स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप कॉलेजों के बारे में पता होना चाहिए। MP PAT स्कोर 2026 स्वीकार करने वाले कॉलेजों की लिस्ट में राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, पीके यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय यूनिवर्सिटी, सागर इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (SIRT), इंदौर, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन एंड रिसर्च, भोपाल आदि हैं।
प्रत्येक एमपी पैट प्रतिभागी कॉलेज के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया हर इंस्टीट्यूशंस में अलग-अलग हैं। छात्रों को MP PAT एग्जाम में प्राप्त रैंक और उनके पसंदीदा कॉलेज तथा कोर्स में उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर सीटें अलॉट की जाएँगी। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड (MP PEB) एमपी पीएटी एग्जाम के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए ज़िम्मेदार है। छात्रों को कॉलेज चुनने में मदद करने के लिए, हमने यहाँ MP PAT स्कोर स्वीकार करने वाले कॉलेजों की एक लिस्ट प्रदान की है। MP PAT 2026 काउंसलिंग प्रोसेस और MP PAT स्कोर स्वीकार करने वाले गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों के बारे में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
MP PAT 2026 के बाद सही कॉलेज कैसे चुनें? (How to Choose the Right College After MP PAT 2026?)
MP PAT के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। अगर आप MP PAT के बाद सही कॉलेज चुनने को लेकर असमंजस में हैं, तो यहाँ कुछ फैक्टर्स दिए गए हैं जिन पर आपको निर्णय लेने से पहले विचार करना चाहिए। टॉप एमपी पैट कॉलेजों की लिस्ट पर एक नज़र डालने से आपको अपनी ज़रूरतों और माँगों के अनुरूप कॉलेज चुनने में मदद मिलेगी। हर कॉलेज के एडमिशन क्राइटेरिया अलग-अलग होते हैं। एमपी पैट स्कोर स्वीकार करने वाले कॉलेजों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, MP PAT 2026 काउंसलिंग प्रोसेस, MP PAT के बाद आप क्या कर सकते हैं, आदि जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
MP PAT स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप कॉलेज 2026 (Top Colleges Accepting MP PAT Score 2026)
मध्य प्रदेश राज्य में एग्रीकल्चर के क्षेत्र में विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए MP PAT 2026 स्कोर स्वीकार करने वाले कुछ टॉप कॉलेजों की लिस्ट यहाँ दी गई है। नीचे दी गई टेबल में एमपी पैट में भाग लेने वाले टॉप 10 कॉलेजों और उनके स्थानों की लिस्ट दी गई है जहाँ आप आवेदन करने पर विचार कर सकते हैं:
कॉलेजों का नाम | शहर |
|---|---|
जीएच रईसोनी विश्वविद्यालय | साईखेड़ा |
राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी | ग्वालियर |
पीके यूनिवर्सिटी | शिवपुरी |
जवाहरलाल नेहरू एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी | जबलपुर |
एकेएस यूनिवर्सिटी | सतना |
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय यूनिवर्सिटी | सतना |
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी | भोपाल |
मंदसौर यूनिवर्सिटी | मन्दसौर |
आईटीएम यूनिवर्सिटी | ग्वालियर |
MP PAT स्कोर 2026 स्वीकार करने वाले अन्य कॉलेज (Other Colleges Accepting MP PAT Score 2026)
नीचे एमपी पैट स्कोर 2026 स्वीकार करने वाले विभिन्न प्राइवेट और स्टेट यूनिवर्सिटी-मान्यता प्राप्त कॉलेजों की लिस्ट दी गई है:
कॉलेज का नाम | प्रकार |
|---|---|
सागर इंस्टीट्यूट ऑफ़ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (SIRT), इंदौर | प्राइवेट |
श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, भोपाल | प्राइवेट |
इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़, इंदौर | प्राइवेट |
इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल एजुकेशन एंड रिसर्च, भोपाल | प्राइवेट |
सीएच इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, इंदौर | प्राइवेट |
एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, इंदौर | प्राइवेट |
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी, भोपाल | स्टेट यूनिवर्सिटी |
-अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, रीवा | स्टेट यूनिवर्सिटी |
MP PAT 2026 एग्जाम के बाद क्या? (What After MP PAT 2026 Exam?)
एमपी पैट एंट्रेंस एग्जाम संभावित रूप से जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड (MP PEB) एमपी पीएटी रिजल्ट जारी होने के बाद MP PAT कटऑफ जारी करेगा। सेंट्रलाइज्ड अलॉटमेंट प्रोसेस की सहायता से, कंडक्टिंग बॉडी छात्र की मेरिट और प्रेफरेंस के आधार पर MP PAT 2026 सीट अलॉटमेंट की घोषणा करेगी। छात्रों को उनकी निर्धारित सीटें अलॉट होने के बाद, विकल्प भरने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस आयोजित की जाएगी। छात्रों के सभी डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद उनका एडमिशन कन्फर्म हो जाएगा।
MP PAT 2026 काउंसिलिंग (MP PAT 2026 Counseling)
MP PAT 2026 काउंसिलिंग प्रोसेस में बैठने के लिए, छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होने वाले छात्रों को अपने सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट के साथ उनकी फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी ताकि डॉक्यूमेंट वेरीफाई हो सकें। MP PAT काउंसलिंग कई राउंड्स में होती है जिसमें छात्रों को अपनी च्वॉइस का कॉलेज और कोर्स चुनना होता है। सीट अलॉटमेंट उपलब्ध सीटों की संख्या, छात्र द्वारा प्राप्त रैंक, उनकी आरक्षण केटेगरी आदि के आधार पर किया जाता है। काउंसलिंग प्रोसेस के लिए चुने गए छात्रों को अपनी सीट अलॉटमेंट का प्रिंटआउट लेकर काउंसलिंग के दिन कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
MP PAT काउंसलिंग 2026 के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट
MP PAT 2026 एग्जाम की काउंसलिंग संभावित रूप से सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। कंडक्टिंग अथॉरिटी द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीट अलॉटमेंट शेड्यूल जारी होने के तुरंत बाद, काउंसलिंग की डेट जारी कर दी जाएँगी। प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड, भोपाल, मध्य प्रदेश, काउंसलिंग राउंड आयोजित करने और सीट अलॉटमेंट जारी करने के लिए ज़िम्मेदार है। छात्र अपनी आवेदन आईडी, जन्मतिथि और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अलॉटेड सीट देख सकते हैं। MP PAT काउंसलिंग प्रोसेस के दौरान इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमनेट्स नीचे दिए गए हैं:
- 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- क्लास 10वीं की मार्कशीट
- क्लास 12वीं की मार्कशीट
- MP PAT एडमिट कार्ड
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड आईडी
- कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
यदि आप एमपी पीएटी स्कोर स्वीकार करने वाले कॉलेजों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे टोल-फ्री नंबर 1800-572-9877 पर हमसे संपर्क कर सकते हैं, या CollegeDekho का कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर हमारे शैक्षणिक सलाहकारों से संपर्क कर सकते हैं जो पूरी एडमिशन प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करेंगे। एमपी पीएटी एंट्रेंस एग्जाम के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे QnA सेक्शन में अपने प्रश्न टाइप करें ताकि इस क्षेत्र के हमारे टॉप विशेषज्ञ उनका विलयन (Solution) कर सकें।