मध्यप्रदेश NMMS एप्लीकेशन फॉर्म 2026-27 (Madhya Pradesh NMMS Application Form 2026-27)
मध्यप्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026-27 सेशन के लिए संभवतः अगस्त-सितम्बर 2026 में जारी होंगे। अधिक जानकारी यहाँ पाएं।
मध्य प्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (Madhya Pradesh NMMS Scholarship Application Form 2026):मध्य प्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन स्टेट कॉउन्सिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) द्वारा कक्षा 8वीं के आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए प्रदान की जाती है जो कक्षा 12वीं तक जारी रहेगी। इस स्कॉलरशिप एप्लीकेशन के लिए एग्जाम 2 पेपर में होगा एक SAT और दूसरा MAT। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के अंदर छात्रों को 12,000 रुपए प्रति वर्ष की राशि प्रदान की जाती है। मध्यप्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026-27 सेशन के लिए संभावित रूप से अगस्त-सितम्बर 2026 में SCERT मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। छात्र इस लेख में मध्यप्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026-27 (Jharkhand NMMS Scholarship Application Form 2026-27) से सम्बंधित डॉक्युमेंट्स, डेट आदि देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026-27 (Madhya Pradesh NMMS Scholarship Application Form 2026-27): हाइलाइट्स
मध्यप्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026 से जुड़ी हाइलाइट्स नीचे टेबल में देखें:
विवरण | डिटेल्स |
एग्जाम का नाम | नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप एप्लीकेशन एग्जाम |
कंडक्टिंग बॉडी | MP SSA |
एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.educationportal.mp.gov.in |
मध्यप्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म डेट 2026-27 (Madhya Pradesh NMMS Scholarship Application Form Date 2026-27): संभावित
मध्यप्रदेश एनएमएमएस स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म डेट 2026 संभावित रूप से अगस्त-सितम्बर 2026 के बीच जारी किया जाएगा। उम्मीदवार मध्यप्रदेश SCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नीचे दी गयी टेबल में संभावित डेट देखें:
इवेंट्स | डेट |
मध्यप्रदेश NMMS एप्लीकेशन डेट | अगस्त-सितम्बर 2026 |
मध्यप्रदेश NMMS एडमिट कार्ड | नवंबर 2026 |
मध्यप्रदेश NMMS एग्जाम डेट | दिसंबर 2026 |
मध्यप्रदेश NMMS आंसर की | दिसंबर 2026 |
मध्यप्रदेश NMMS रिजल्ट | अप्रैल-मई 2027 |
मध्यप्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026 के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स (Important Documents for Madhya Pradesh NMMS Scholarship Application Form 2026)
मध्यप्रदेश एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु छात्रों को कुछ ज़रूरी डॉक्युमेंट्स जमा करने होते हैं जो नीचे दी गई लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
- आधार कार्ड
- स्कूल आईडी कार्ड
- कक्षा 7 पासिंग सर्टिफिकेट
- कास्ट सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- EWS सर्टिफिकेट
- पससपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक अकाउंट पासबुक
मध्यप्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to Fill Madhya Pradesh NMMS Scholarship Application Form 2026?)
मध्यप्रदेश NMMS स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आसानी से भर सकते हैं:
स्टेप 1: मध्यप्रदेश www.educationportal.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: NMMS ऑनलाइन एप्लीकेशन 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रजिस्टर बटन पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर करें।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्र को लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
स्टेप 5: लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से एप्लीकेशन पोर्टल पर लॉगिन करें।
स्टेप 6: एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 7: एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।